Skip to main content

चक्रवात के दौरान क्या करें और क्या ना करें

अत्यंत विशाल चक्रवात “अम्फान” सोमवार, 18 मई को महाचक्रवात में बदल गया। दो दशक में बंगाल की खाड़ी में यह ऐसा दूसरा प्रचंड चक्रवाती तूफान है। चक्रवात उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के तरफ बढ़ सकता है। यह 20 मई को दीघा और हटिया द्वीप  के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशी तटों को पार करेगा।
250 किलोमीटर की स्पीड से बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इस बारे में मौसम विभाग की मानें तो यह कोलकाता में  20 मई की दोपहर या शाम तक आ जाएगा।

चक्रवात के पहले की सतर्कता:

1.    अफवाहों पर ध्यान ना दें, शांत रहिए ,आतंकित मत होइए।
2.    अपने मोबाइल फोन को फुल चार्ज रखें।
3.    रेडियो टीवी और अखबार से मौसम की खबरों पर ध्यान दें।
4.    जरूरी दस्तावेज को मूल्यवान सामग्रियों को पानी से बचा कर रखें।
5.    आपातकालीन जरूरत के लिए अतिआवश्यक सामग्री खाना, दवा, जल और पोशाक को तैयार रखें।
6.    अपने घर को सुरक्षित रखें, कोई भी धारदार समान खुला न रखें।
7.    सुरक्षा के लिए पालतू जानवरों को बांधकर ना रखें।
8.    मछुआरे समुद्र में ना जाए।
9.    मछुआरे अपनी नाव को सुरक्षित स्थान पर रखें।

घर के बाहर रहने पर चक्रवात के दौरान बचने के उपाय:
1.    क्षतिग्रस्त घरों में ना जाए।
2.    क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे , तार और धारदार सामानों से दूर रहे।
3.    जितना जल्द संभव हो पक्का मकान या सुरक्षित आश्रय ढूंढ ले।


चक्रवात के दौरान घर मैं सुरक्षा :
1.    बिजली और गैस की लाइनों को बंद करें।
2.    दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें।
3.    कच्चा घर या क्षतिग्रस्त पक्का मकान में ना रहे।
4.    यदि आपका घर सुरक्षित नहीं है तो चक्रवात के पहले चक्रवात आश्रय केंद्र या नजदीकी सुरक्षित पक्के मकान में आश्रय लें।
5.    रेडियो, टीवी और अखबारों में मौसम संबंधी खबरों पर नजर रखें।

-प्रेरणा यादव

Comments

Post a Comment

Most Popular

घर में रखने योग्य मूर्तियां

हिंदू धर्म के अनुसार घर में सभी देवी-देवताओं के लिए एक अलग स्थान बनाया जाता है। हिंदू धर्म में देवताओं के लिए जो स्थान बता रखे हैं, लोगों ने वैसे ही अपने घरों में देवताओं को स्थापित किया है। आप सभी के घर में देवी-देवताओं का मंदिर जरूर होगा। सबसे पहले आपको बता दें कि घर के मंदिर को हमेशा ही साफ रखना चाहिए। मंदिर में किसी भी तरह की खंडित मूर्ति ना रखें। हम आपको ऐसे देवी-देवताओं के बारे में बताएंगे जिनकी पूजा घर पर नहीं होनी चाहिए। 1. भैरव देव:   भैरव देव भगवान शिव के एक अवतार हैं। भैरव देव की मूर्ति कभी भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। अब आप बोलेंगे कि ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भैरव तंत्र विद्या के देवता माने जाते हैं। भैरव देव की पूजा करनी चाहिए, परंतु घर के अंदर ऐसा नहीं करना चाहिए। 2. नटराज: कुछ लोग ऐसे होंगे जो नटराज जी की मूर्ति को घर में रखते होंगे। नटराज की मूर्ति देखने में तो बहुत सुंदर लगती है।यह मूर्ति भगवान शिव के रौद्र रूप की है। नटराज की मूर्ति को आप भूल कर भी घर के अंदर ना रखें, क्योंकि नटराज भगवान शिव के रौद्र रूप में है यानी भगवान शिव के क्रोधित रूप में ह

छात्रों में अनुशासनहीनता

छात्रावस्था अवोधावस्था होती है, इसमें न बुद्धि परिष्कृत होती है और न विचार। पहले वह माता-पिता तथा गुरुजनों के दबाव से ही कर्त्तव्य पालन करना सीखता है। माता-पिता एवं गुरूजनों के निमंत्रण में रहकर नियमबद्ध रूप से जीवनयापन करना ही अनुशासन कहा जा सकता है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन का सार है। अनुशासनहीन विद्यार्थी न तो देश का सभ्य नागरिक बन सकता है और न अपने व्यक्तिगत जीवन में हो सफल हो सकता है।

भाषा सर्वेक्षण पर कालजयी किताब है भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी

भाषा सर्वेक्षण और भोजपुरी के संदर्भ में पृथ्वीराज सिंह द्वारा रचित पुस्तक 'भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी' एक कालजयी किताब है, जो गहन शोध पर आधारित एक श्रमसाध्य कार्य है । इस किताब का व्यापक महत्व है। उक्त बातें इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने 'भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी' किताब के अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम में कहीं। अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के उमंग सभागार में संपन्न हुआ।

विद्यालय का वार्षिकोत्सव

उत्सव मनुष्य के जीवन में आनंद और हर्ष का संचार करते हैं। विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यही वह अवसर है जब विद्यार्थी अपनी-अपनी प्रतिभाओं को दिखा सकते हैं। विद्यालय का यह उत्सव प्रायः दिसंबर मास के आस-पास मनाया जाता है। इसकी तैयारी एक महीने पूर्व ही प्रारंभ हो जाती है। इस उत्सव में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ तथा अध्यापक अध्यापिकाएँ अपना-अपना योगदान देते हैं।

फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया प्रमोशन

हाल ही में अभिनेता देव शर्मा और अभिनेत्री स्मृति कश्यप अपनी आनेवाली फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’ के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में किया गया। यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी।