Skip to main content

विष्णु भक्त नारद मुनि

भगवान विष्णु के परम भक्त नारद ब्रह्मा जी के पुत्र हैं। उन्होंने भगवान विष्णु की भक्ति और तपस्या की। नारद जी पर देवी सरस्वती की भी कृपा थी। उन्हें हर तरह की विद्या में महारत हासिल थी। महाभारत के सभा पर्व के पांचों अध्याय में नारद जी का व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है कि देवर्षि नारद वेद और उपनिषद के मर्मज्ञ, देवताओं के पूज्य,  इतिहास व पुराणों के विशेषज्ञ,  ज्योतिषी के प्रखंड विद्वान और सर्वत्र गति वाले हैं। यानी वह हर लोक में प्रवेश कर सकते हैं, इसीलिए इन्हें देवताओं की ऋषि यानी देव ऋषि का भी पद मिला हुआ है।

महापुराणों में देव ऋषि नारद के नाम से एक पुराण है, जिसे बृहन्ननारदीय पुराण कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में बताई गई बड़ी घटनाओं में देव ऋषि नारद का बहुत महत्व है। नारद मुनि के श्राप के कारण ही भगवान विष्णु को श्री राम का अवतार लेना पड़ा। नारद जी के कहने पर ही राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती तपस्या की और शिव जी को प्राप्त किया।

नारद मुनि ने दिया भगवान विष्णु को श्राप:
एक बार नारद जी को कामदेव पर विजय प्राप्त करने का गर्व हुआ। उनके गर्व का खंडन करने के लिए भगवान विष्णु ने अपनी माया से सुंदर नगर बसाया। जहां राजकुमारी का स्वयंवर हो रहा था। नारद वहां गए और राजकुमारी पर मोहित हो गए। नारद जी, भगवान विष्णु के सुंदर रूप को लेकर उस राजकुमारी के स्वयंवर में पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही उनका मुंह बंदर जैसा हो गया। इस पर राजकुमारी बहुत गुस्सा हुई। उसी समय भगवान विष्णु राजा के रूप में आए और राजकुमारी को लेकर चले गए। नारद जी को जब पूरी बात पता चली उन्होंने गुस्से में आकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया कि जिस तरह आज में स्त्री के लिए व्याकुल हो रहा हूं, उसी प्रकार मनुष्य जन्म लेकर आपको भी स्त्री  के वियोग में रहना पड़ेगा। माया का प्रभाव को हटने  पर नारद जी को बहुत दुख हुआ। जब भगवान विष्णु ने उन्हें समझाया कि यह सब माया का प्रभाव था, इसमें आपका कोई दोस्त नहीं है। नारद जी के प्रभाव से ही भगवान विष्णु का श्री राम अवतार हुआ।

नारद मुनि ने ही बताया था कैसा होगा पार्वती का पति:
सती के आत्मदाह के बाद देवी शक्ति ने पर्वतराज हिमालय के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। जब नारद जी वहां गए तो राजा हिमाचल से बोले कि तुम्हारी कन्या में बहुत सारे गुण हैं। स्वभाव से ही सुंदर, सुशील और शांत है। लेकिन इसका पति माता-पिता विहीन, उदासीन, योगी, जटाधारी और गले में सांप धारण करने वाला होगा। यह सुनकर पार्वती के माता-पिता चिंतित चिंतित हुए और उन्हें देव ऋषि का इसका उपाय पूछा। तब नारद जी बोले, जो दोष मैंने बताया मेरे अनुमान से वह सभी भगवान शिव में हैं। शिव जी के साथ अगर पार्वती का विवाह हो जाए तो यह दोष गुण के समान हो जाएंगे। अगर तुम्हारी कन्या तप करे तो शिव जी को प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद पार्वती ने अपनी मां से कहा कि मुझे एक ब्राह्मण ने सपने में कहा कि जो नारद जी ने कहा है तू उसे सत्य समझ कर जाकर तप कर। यह तब तेरे लिए दुखों का नाश करने वाला है। उसके बाद माता-पिता को बड़ी खुशी से समझाकर पार्वती तप करने गई।
                                  

-प्रेरणा यादव

Comments

Post a Comment

Most Popular

प्रकृति का सुहाना मोड़

सड़कों पर सन्नाटा, दफ्तरों, कारखानों और सावर्जनिक स्थानों पर पड़े ताले से भले ही मानव जीवन में ठहराव आ गया है, लेकिन लॉकडाउन के बीच प्रकृति एक नयी ताजगी महसूस कर रही है। हवा, पानी और वातावरण साफ हो रहे हैं। हम इंसानों के लिए कुछ समय पहले तक ये एक सपने जैसा था। इन दिनों प्रकृति की एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिल रही हैं जो वर्षों पहले दिखाई देती थी।

नहीं रहे बॉलीवुड स्टार इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। इरफान को न्योरेंडॉक्राइन कैंसर था। एक दिन पहले ही उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा और 2 बेटे बबिल और अयान को छोड़ गए हैं। अभी हाल में 4 दिन पहले उनकी अम्मी सतीदा बेगम का निधन जयपुर में हो गया था। इरफान खान का जन्म 9 जनवरी 1949 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम शहाबजादे इरफान अली खान था। 23 फरवरी, 1995 को उन्होंने सुतपा सिकदर के साथ शादी की। वह 85 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उनमें से कुछ फिल्म हैं- हिंदी मीडियम, ब्लैकमेल, द लंचबॉक्स, अंग्रेजी मीडियम, पिकू, करीब-करीब सिंगल, बिल्लू, मदारी, पान सिंह तोमर, हैदर और कारवां। इरफान खान हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम था। उन्होंने द वारियर, द नमसेक, रोग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मानवाया था। सन 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया गया था। 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए।

कौन हैं बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर-सुपरस्टार मौजूद हैं। जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। वो एक फिल्म के जरिए करोड़ों की कमाई एक साल में कर लेते हैं,

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें कौन सी है आइए देखते है इस वीडिओ में- देखिए वीडियो- -Maswood Ahmed Amity University Kolkata