Skip to main content

विष्णु भक्त नारद मुनि

भगवान विष्णु के परम भक्त नारद ब्रह्मा जी के पुत्र हैं। उन्होंने भगवान विष्णु की भक्ति और तपस्या की। नारद जी पर देवी सरस्वती की भी कृपा थी। उन्हें हर तरह की विद्या में महारत हासिल थी। महाभारत के सभा पर्व के पांचों अध्याय में नारद जी का व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है कि देवर्षि नारद वेद और उपनिषद के मर्मज्ञ, देवताओं के पूज्य,  इतिहास व पुराणों के विशेषज्ञ,  ज्योतिषी के प्रखंड विद्वान और सर्वत्र गति वाले हैं। यानी वह हर लोक में प्रवेश कर सकते हैं, इसीलिए इन्हें देवताओं की ऋषि यानी देव ऋषि का भी पद मिला हुआ है।

महापुराणों में देव ऋषि नारद के नाम से एक पुराण है, जिसे बृहन्ननारदीय पुराण कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में बताई गई बड़ी घटनाओं में देव ऋषि नारद का बहुत महत्व है। नारद मुनि के श्राप के कारण ही भगवान विष्णु को श्री राम का अवतार लेना पड़ा। नारद जी के कहने पर ही राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती तपस्या की और शिव जी को प्राप्त किया।

नारद मुनि ने दिया भगवान विष्णु को श्राप:
एक बार नारद जी को कामदेव पर विजय प्राप्त करने का गर्व हुआ। उनके गर्व का खंडन करने के लिए भगवान विष्णु ने अपनी माया से सुंदर नगर बसाया। जहां राजकुमारी का स्वयंवर हो रहा था। नारद वहां गए और राजकुमारी पर मोहित हो गए। नारद जी, भगवान विष्णु के सुंदर रूप को लेकर उस राजकुमारी के स्वयंवर में पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही उनका मुंह बंदर जैसा हो गया। इस पर राजकुमारी बहुत गुस्सा हुई। उसी समय भगवान विष्णु राजा के रूप में आए और राजकुमारी को लेकर चले गए। नारद जी को जब पूरी बात पता चली उन्होंने गुस्से में आकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया कि जिस तरह आज में स्त्री के लिए व्याकुल हो रहा हूं, उसी प्रकार मनुष्य जन्म लेकर आपको भी स्त्री  के वियोग में रहना पड़ेगा। माया का प्रभाव को हटने  पर नारद जी को बहुत दुख हुआ। जब भगवान विष्णु ने उन्हें समझाया कि यह सब माया का प्रभाव था, इसमें आपका कोई दोस्त नहीं है। नारद जी के प्रभाव से ही भगवान विष्णु का श्री राम अवतार हुआ।

नारद मुनि ने ही बताया था कैसा होगा पार्वती का पति:
सती के आत्मदाह के बाद देवी शक्ति ने पर्वतराज हिमालय के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। जब नारद जी वहां गए तो राजा हिमाचल से बोले कि तुम्हारी कन्या में बहुत सारे गुण हैं। स्वभाव से ही सुंदर, सुशील और शांत है। लेकिन इसका पति माता-पिता विहीन, उदासीन, योगी, जटाधारी और गले में सांप धारण करने वाला होगा। यह सुनकर पार्वती के माता-पिता चिंतित चिंतित हुए और उन्हें देव ऋषि का इसका उपाय पूछा। तब नारद जी बोले, जो दोष मैंने बताया मेरे अनुमान से वह सभी भगवान शिव में हैं। शिव जी के साथ अगर पार्वती का विवाह हो जाए तो यह दोष गुण के समान हो जाएंगे। अगर तुम्हारी कन्या तप करे तो शिव जी को प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद पार्वती ने अपनी मां से कहा कि मुझे एक ब्राह्मण ने सपने में कहा कि जो नारद जी ने कहा है तू उसे सत्य समझ कर जाकर तप कर। यह तब तेरे लिए दुखों का नाश करने वाला है। उसके बाद माता-पिता को बड़ी खुशी से समझाकर पार्वती तप करने गई।
                                  

-प्रेरणा यादव

Comments

Post a Comment

Most Popular

विज्ञान से लाभ-हानि

आधुनिक युग को 'विज्ञान का युग' कहा जाता है। आधुनिक जीवन में विज्ञान ने हर क्षेत्र में अद्भुत क्रांति उत्पन्न कर रखी है। इसने हमारे जीवन को सहज व सरल बना दिया है। विज्ञान ने मानव की सुख-सुविधा के अनेक साधन जुटाएँ हैं। टेलीफ़ोन, टेलीविजन, सिनेमा, वायुयान, टेलीप्रिंटर आदि विज्ञान के ही आविष्कार हैं। विद्युत के

 प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिसंबर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशनों की विकास योजनाओं का भी जायजा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया एम्स नागपुर राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 11 दिसंबर को एम्स नागपुर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने नागपुर एम्स परियोजना मॉडल का निरीक्षण भी किया और इस अवसर पर प्रदर्शित माइलस्टोन प्रदर्शनी गैलरी का अवलोकन किया।

अनिला खोसला और श्रीकांत किशोर को ‘मैलोरंग नेपथ्य रंगसम्मान’

इस वर्ष का ‘मैलोरंग नेपथ्य रंगसम्मान’ रंगसमीक्षा, अनुवाद एवं नाट्य लेखन के क्षेत्र में योगदान देने वाले श्री श्रीकांत किशोर और सुप्रसिद्ध परिधान परिकल्पक एवं अभिनेत्री श्रीमती अनिला सिंह खोसला को दिया जाएगा। दिल्ली की प्रमुख नाट्य संस्था ‘मैलोरंग’ के तत्त्वावधान में यह सम्मान प्रति वर्षदिया जाता है । इस सम्मान से सम्मानित रंगशीर्ष को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र, एवं 51,000/- रुपये की राशि प्रदान की जाती है । वर्ष 2023 के लिए चौथे एवं पाँचवें मैलोरंग ‘नेपथ्य रंगसम्मान’-2023 की घोषणा एक साथ किया गया है ।

 अटल काव्यांजलि में जुटेंगे देश के दिग्गज कवि

पिछले कई वर्षों की भांति भारतीय राजनीति के पुरोधा युगपुरुष हम सभी के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 24 दिसंबर 2022 को सायंकाल काल 5:00 बजे से 8.00 बजे तक दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में एक भव्य "अटल काव्यांजलि" का आयोजन नीरज स्मृति न्यास द्वारा किया जा रहा है।