Skip to main content

कोरोना से जुड़े अहम सवाल

आंकड़ों को दर्ज करने के मामले में भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन तंत्र कभी अच्छा नहीं रहा। बीमारियों के मामलों को दर्ज करने में पूर्वाग्रह की स्थिति रही है। यह स्थिति कोविड-19 महामारी में भी जारी है। उदाहरण के तौर पर तेलंगाना में छह डॉक्टर ने लिखा कि कैसे राज्य के कुल आंकड़ों में कोविड 19 से होनेवाली मौतों का जिक्र नहीं किया जा रहा है।

कोविड-19 से संबंधित मौतों को दर्ज करने के प्रोटोकॉल में लापरवाही का यह एक नमूना है। संशय इस बात को लेकर भी है कि केंद्र स्वयं कैसे इन आकडो को दर्ज कर रहा है। आधिकारिक बयान दिया गया कि अब महामारी का वक्त नीचे की तरफ हो जायेगा। मेडिकल प्रबंधन पर सरकार की सशक्त समिति ने 24 अप्रैल के सप्ताहांत में अनुमान लगाया कि मई के आखिर तक महामारी खत्म हो जायेगी। कुछ अज्ञात कारणों से सरकार ने 5 मई को घोषणा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर कोविड-19 से जुड़े मामलों को रोजाना दो बार दर्ज करने की बजाय अब एक बार ही अपडेट किया जायेगा।

कोविड-19 से जुड़े मामलों की संख्या और इससे उत्पन्न कठिनाई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिस पर खुलकर चर्चा करने की जरूरत है। एक तरह से दर्ज आंकड़ा भारत की जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है।

क्या सार्वजनिक बीबीजी टीकाकरण की वजह से कुछ प्रतिरक्षा प्राप्त हुई है? दूसरी ओर, लग रहा है कि भारत में मामलों के दोगुना होने की दर इटली के मुकाबले तेज हो चुकी है। भारत में 24 मार्च से 30 अप्रैल के बीच संक्रमण के मामले 257 से बढ़कर 34,863 हो गएं। यह अवधि लॉकडाउन क पहले और पिछले महीने के अंत तक की है। इटली में 1 मार्च को जहां 1694 मामले थे, वह 30 अप्रैल को 205463 हो गई। यानी इसमें सात गुना की बढ़ोतरी हुई।

जहां अधिक मामले हो, वे अधिक मदद और यहां तक कि धन की मांग कर सके, इसके लिए ईमानदार और पारदर्शी आंकड़ों का बाहर आना जरूरी है, जिससे महामारी से लड़ाई में हमें बेहतर मदद मिलेगी। हमें यह समझना होगा कि महामारी का समय आंकड़ों के हेरफेर का नहीं है। आइए हम इस बीमारी का इलाज करें। आंकड़ों से इस महामारी की सही स्थिति को दर्शाना सबसे अच्छा तरीका है ।

-भावना भारती
एमिटी यूनिवर्सिटी
कोलकाता

Comments

Post a Comment

Most Popular

प्रकृति का सुहाना मोड़

सड़कों पर सन्नाटा, दफ्तरों, कारखानों और सावर्जनिक स्थानों पर पड़े ताले से भले ही मानव जीवन में ठहराव आ गया है, लेकिन लॉकडाउन के बीच प्रकृति एक नयी ताजगी महसूस कर रही है। हवा, पानी और वातावरण साफ हो रहे हैं। हम इंसानों के लिए कुछ समय पहले तक ये एक सपने जैसा था। इन दिनों प्रकृति की एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिल रही हैं जो वर्षों पहले दिखाई देती थी।

नहीं रहे बॉलीवुड स्टार इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। इरफान को न्योरेंडॉक्राइन कैंसर था। एक दिन पहले ही उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा और 2 बेटे बबिल और अयान को छोड़ गए हैं। अभी हाल में 4 दिन पहले उनकी अम्मी सतीदा बेगम का निधन जयपुर में हो गया था। इरफान खान का जन्म 9 जनवरी 1949 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम शहाबजादे इरफान अली खान था। 23 फरवरी, 1995 को उन्होंने सुतपा सिकदर के साथ शादी की। वह 85 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उनमें से कुछ फिल्म हैं- हिंदी मीडियम, ब्लैकमेल, द लंचबॉक्स, अंग्रेजी मीडियम, पिकू, करीब-करीब सिंगल, बिल्लू, मदारी, पान सिंह तोमर, हैदर और कारवां। इरफान खान हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम था। उन्होंने द वारियर, द नमसेक, रोग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मानवाया था। सन 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया गया था। 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए।

कौन हैं बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर-सुपरस्टार मौजूद हैं। जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। वो एक फिल्म के जरिए करोड़ों की कमाई एक साल में कर लेते हैं,

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें कौन सी है आइए देखते है इस वीडिओ में- देखिए वीडियो- -Maswood Ahmed Amity University Kolkata