Skip to main content

कोरोना संकट के समय में सतर्कता और सावधानी से करें निवेश

आज हर तरफ कोरोना वायरस की चर्चा है। देश में लॉकडाउन 50 दिन से आगे बढ़ चुका है। सभी तरह के कारोबार और आर्थिक गतिविधियों में एक तरह से बंदी है। पूरी दुनिया अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी का सामना कर रहीं है। भारतीय अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ऐसे में निवेश को लेकर चिंता अधिक है। वैसे निवेशक, जो अब तक लगातार निवेश करते आ रहे थे, उनके मन में भय है। ज्यादातर निवेश अभी निगेटिव रिटर्न दिखा रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा कि ऐसी स्थिति में क्या करें?

किसी को नहीं पता कि कोविड-19 की वजह से ग्लोबल इकनॉमिक को कितना नुकसान होगा। इसको लेकर दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों के बीच मतांतर है। जो सबसे बड़ा नुकसान इकोनॉमी में होगा वह मांग की कमी की वजह से होगा। इसका मतलब यह हुआ कि उपभोक्ता इनके सेवाओं को लेने वाले नहीं होंगे, जैसे लोग हवाई जहाज में यात्रा तो करना चाहते हैं, पर सेवा नहीं है। लोग बाहर खाना चाहते हैं, पर रेस्टोरेंट नहीं है। कंपनियां अपने नुकसान को कम करने के लिए नौकरियों में कटौती करेगी। और इससे जो बेरोजगारी बढ़ेगी, वह मांग को और भी कम करेगी।
इसलिए कहा जा रहा है कि यह वैश्विक मंदी कही ग्रेट डिप्रेशन की तरफ न हो जाए। इसमें आशा की किरण यही है, बाजार में आई इस मंदी को सरकारी खर्चों से कुछ हद तक पाटा जा सकता है। इसलिए देखने में मिलेगा कि बहुत सारी सरकारें अपनी योजनाओं से लोगों के घरों तक पहुंचने की कोशिश करेगी और इस संकट में कुछ सेक्टर को फायदा मिलेगी, जैसे ई-कॉमर्स, फूड रिटेल बिजनेस और हेल्थ केयर इंडस्ट्रीज में कुछ नये अवसर आयेंगे जो कि इस मंदी को कुछ हद तक कम करने में सफल होंगे।

इस बार की आर्थिक मंदी पहले की मंदियों से अलग है, क्योंकि यहां लोगों को घरों में बंद किया गया है। यह क्रिएटेड मंदी है। इंडस्ट्रीज को बंद किया गया है। डिमांड को पोस्टपोन किया गया है। इसका यह तात्पर्य हुआ कि जैसे ही इकोनॉमी खुलेंगी। हमें कुछ हद तक वापस लोग दुकानों मे मिलेंगे और सुधार में तेजी आ सकती है।

कैश इज द किंग: दुनिया में जब भी इस तरह की मंदी आयी है यह हमेशा से रहा है कि जिसके पास भी नकदी या कैश इक्वीवैलेट रहा है, वह हमेशा फायदे में रहा है, अगर आपके पास नकद है तो आपको स्टैटिजी बनाने में, तरलता रखनें में और निवेश के नये मौके आने पर सही निवेश के फैसले लेने में आसानी होती है जो आगे चलकर बहुत ही लाभकारी होता है।

रिटर्न के पीछे न भागे: मंदी आती है लोग भावनात्मक निर्णय ज्यादा लेना शुरू कर देते हैं और ज्यादा रिटर्न के चक्कर में नुकसान कर बैठते हैं। गोल्ड, इक्वटीज , डेब्ट फंड , रियल इस्टेट और कॉमोडिटीज निवेश के अच्छे अवसर के रूप में  दिखने  लगते हैं। पर बिना जोखिमों को समझे ज्यादा रिटर्न पाने के चक्कर में फंस जाते हैं।

-भावना भारती
एमिटी यूनिवर्सिटी
कोलकाता

Comments

Post a Comment

Most Popular

घर में रखने योग्य मूर्तियां

हिंदू धर्म के अनुसार घर में सभी देवी-देवताओं के लिए एक अलग स्थान बनाया जाता है। हिंदू धर्म में देवताओं के लिए जो स्थान बता रखे हैं, लोगों ने वैसे ही अपने घरों में देवताओं को स्थापित किया है। आप सभी के घर में देवी-देवताओं का मंदिर जरूर होगा। सबसे पहले आपको बता दें कि घर के मंदिर को हमेशा ही साफ रखना चाहिए। मंदिर में किसी भी तरह की खंडित मूर्ति ना रखें। हम आपको ऐसे देवी-देवताओं के बारे में बताएंगे जिनकी पूजा घर पर नहीं होनी चाहिए। 1. भैरव देव:   भैरव देव भगवान शिव के एक अवतार हैं। भैरव देव की मूर्ति कभी भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। अब आप बोलेंगे कि ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भैरव तंत्र विद्या के देवता माने जाते हैं। भैरव देव की पूजा करनी चाहिए, परंतु घर के अंदर ऐसा नहीं करना चाहिए। 2. नटराज: कुछ लोग ऐसे होंगे जो नटराज जी की मूर्ति को घर में रखते होंगे। नटराज की मूर्ति देखने में तो बहुत सुंदर लगती है।यह मूर्ति भगवान शिव के रौद्र रूप की है। नटराज की मूर्ति को आप भूल कर भी घर के अंदर ना रखें, क्योंकि नटराज भगवान शिव के रौद्र रूप में है यानी भगवान शिव के क्रोधित रूप में ह

छात्रों में अनुशासनहीनता

छात्रावस्था अवोधावस्था होती है, इसमें न बुद्धि परिष्कृत होती है और न विचार। पहले वह माता-पिता तथा गुरुजनों के दबाव से ही कर्त्तव्य पालन करना सीखता है। माता-पिता एवं गुरूजनों के निमंत्रण में रहकर नियमबद्ध रूप से जीवनयापन करना ही अनुशासन कहा जा सकता है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन का सार है। अनुशासनहीन विद्यार्थी न तो देश का सभ्य नागरिक बन सकता है और न अपने व्यक्तिगत जीवन में हो सफल हो सकता है।

भाषा सर्वेक्षण पर कालजयी किताब है भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी

भाषा सर्वेक्षण और भोजपुरी के संदर्भ में पृथ्वीराज सिंह द्वारा रचित पुस्तक 'भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी' एक कालजयी किताब है, जो गहन शोध पर आधारित एक श्रमसाध्य कार्य है । इस किताब का व्यापक महत्व है। उक्त बातें इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने 'भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी' किताब के अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम में कहीं। अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के उमंग सभागार में संपन्न हुआ।

विद्यालय का वार्षिकोत्सव

उत्सव मनुष्य के जीवन में आनंद और हर्ष का संचार करते हैं। विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यही वह अवसर है जब विद्यार्थी अपनी-अपनी प्रतिभाओं को दिखा सकते हैं। विद्यालय का यह उत्सव प्रायः दिसंबर मास के आस-पास मनाया जाता है। इसकी तैयारी एक महीने पूर्व ही प्रारंभ हो जाती है। इस उत्सव में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ तथा अध्यापक अध्यापिकाएँ अपना-अपना योगदान देते हैं।

फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया प्रमोशन

हाल ही में अभिनेता देव शर्मा और अभिनेत्री स्मृति कश्यप अपनी आनेवाली फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’ के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में किया गया। यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी।