स्वस्थ भारत के मार्गदर्शक न्यूरो सर्जन मनीष कुमार को मिला चिकित्सा गौरव सम्मान

बनारस हिन्दू विश्वविद्याल के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशंस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्वस्थ भारत (न्यास) के मार्गदर्शक व वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष कुमार को चिकित्सा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय, प्रसार भारती के डिजिटल हेड समीर कुमार, साहित्यकार सच्चिदानंद जोशी एवं मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशंस के चेयरमैन अशोक गदिया ने संयुक्त रूप से दिया।

तबलीगी जमात पर भारत में भी लगे पूर्ण प्रतिबंध- आलोक कुमार

तबलीगी जमात व उसके निजामुद्दीन मरकज की करतूतों के कारण भारत ही नहीं बल्कि, सम्पूर्ण विश्व आज गम्भीर संकट में है। विश्व हिन्दू परिषद ने इसे इस्लामिक कट्टरपंथ की फैक्ट्री व वैश्विक आतंकवाद का पोषक बताते हुए इस पर भारत में भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष व सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार ने इस पर सऊदी सरकार द्वारा लगए गए प्रतिबंध का स्वागत करते हुए कहा है