Skip to main content

शर्म के कारण महिलाएं गंभीर बीमारियों के बारे में भी नहीं बताती- लुक इन टू द फ्यूचर सम्मेलन में मधुबनी की डॉ निधि झा

इंडियन सोसायटी ऑफ एस्थेटिक एंड रीजनरेटिव मेडिसिन (इनसर्ग) द्वारा फॉग्सी यंग टेलेंट प्रमोशनल कमेटी, जेनेटिक्स कमेटी के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में महिला स्वास्थ्य और आनुवंशिक पर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। लुक इन टू द फ्यूचर थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में महिलाओं से जुड़ी उन रोगों या समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसका निदान किया जाना जरूरी है। इस सम्मेलन में देश-दुनिया से 500 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।



सम्मेलन में मधुबनी जिला के अरेर निवासी डॉ निधि झा ने अंतरंग महिला स्वास्थ्य और भारत में इसकी स्थिति पर बात की। डॉ निधि झा फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। डॉ निधि झा के पति भी दिल्ली में लीवर ट्रांसप्लेंट के सीनियर चिकित्सक हैं। डॉ निधि झा एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक स्त्री रोग विशेषज्ञ और बांझपन (IVF) विशेषज्ञ हैं। उनके प्रदर्शनों की सूची में कई कठिन गर्भधारण शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप सफल परिणाम प्राप्त हुए हैं। बांझपन और आईवीएफ के क्षेत्र में उन्होंने बहुत कठिन प्रसूति इतिहास और बार-बार गर्भावस्था के नुकसान वाले सैकड़ों जोड़ों की सफलतापूर्वक मदद की है। डॉ निधि झा ने कॉस्मेटिक स्त्री रोग के क्षेत्र में सही उपचार खोजने के लिए संघर्ष कर रहे कई रोगियों को राहत दी है।


सम्मेलन में आए चिकित्सकों को संबोधित करते हुए डॉ निधि झा ने कहा कि महिलाएं कई बार शर्म के कारण अपने बीमारियों के बारे में भी परिवार के लोगों को नहीं बताती हैं। इससे वो धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने बांझपन के कुछ कारणों के बारे में भी बताया और कहा कि इसका उपचार संभव है।

डॉ निधि झा ने कहा कि महिलाओं की कई समस्याएं ऐसी हैं जिसका अगर शुरू में ही इलाज लेना शुरू कर दिया जाए तो हम उससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन हम आमतौर पर हल्के में लेते हैं और ना चो डॉक्टर के पास जाते हैं ना इलाज करा पाते हैं। इससे बाद में बढ़कर वो खतरनाक रूप ले लेता है। आज चिकित्सा विज्ञान ने काफी प्रगति की है और हमारे पास बीमारियों के रोकथाम के लिए आजकल काफी संसाधन और क्षमता मौजूद हैं।

Comments

Most Popular

प्रकृति का सुहाना मोड़

सड़कों पर सन्नाटा, दफ्तरों, कारखानों और सावर्जनिक स्थानों पर पड़े ताले से भले ही मानव जीवन में ठहराव आ गया है, लेकिन लॉकडाउन के बीच प्रकृति एक नयी ताजगी महसूस कर रही है। हवा, पानी और वातावरण साफ हो रहे हैं। हम इंसानों के लिए कुछ समय पहले तक ये एक सपने जैसा था। इन दिनों प्रकृति की एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिल रही हैं जो वर्षों पहले दिखाई देती थी।

नहीं रहे बॉलीवुड स्टार इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। इरफान को न्योरेंडॉक्राइन कैंसर था। एक दिन पहले ही उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा और 2 बेटे बबिल और अयान को छोड़ गए हैं। अभी हाल में 4 दिन पहले उनकी अम्मी सतीदा बेगम का निधन जयपुर में हो गया था। इरफान खान का जन्म 9 जनवरी 1949 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम शहाबजादे इरफान अली खान था। 23 फरवरी, 1995 को उन्होंने सुतपा सिकदर के साथ शादी की। वह 85 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उनमें से कुछ फिल्म हैं- हिंदी मीडियम, ब्लैकमेल, द लंचबॉक्स, अंग्रेजी मीडियम, पिकू, करीब-करीब सिंगल, बिल्लू, मदारी, पान सिंह तोमर, हैदर और कारवां। इरफान खान हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम था। उन्होंने द वारियर, द नमसेक, रोग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मानवाया था। सन 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया गया था। 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए।

कौन हैं बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर-सुपरस्टार मौजूद हैं। जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। वो एक फिल्म के जरिए करोड़ों की कमाई एक साल में कर लेते हैं,

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें कौन सी है आइए देखते है इस वीडिओ में- देखिए वीडियो- -Maswood Ahmed Amity University Kolkata