चीन के शंघाई में मिथिला पेंटिंग्स प्रदर्शनी

चीन की प्रतिष्ठित 10वी अंतर्रष्ट्रीय पारम्परिक कला प्रदर्शनी में लोगों ने मिथिला पेंटिंग्स की जमकर सराहना की। इस कला प्रदर्शनी का आयोजन शंघाई कला संग्रहालय में 11 जून को किया गया। इसमें चीन और भारत के साथ साथ जापान, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ईरान, और अमेरिका की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में भारत की ओर से विश्व प्रसिद्ध चित्रकला मिथिला पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया। यहां कलाप्रेमी, विदेशी और चीनी लोगों ने भगवान शिव-पार्वती और राष्ट्रीय पक्षी मोर के चित्र को विशेष रूप से सराहा।


इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए शंघाई में भारत के कान्सल जनरल अनिल राय ने सांस्कृतिक धरोहर और कला को संजोने पर विशेष ज़ोर दिया।

No comments:

Post a Comment