Skip to main content

वेडिंग सीजन में शेफाली जरीवाला ने ब्राइड्समेड्स के लिए सेट किए इंस्पायरिंग लुक्स और नए ट्रेंडस

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर खूबसूरत मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अपने एलिगेंट फैशन सेंस और ग्लैमरस स्टाइल्स के लिए जानी जाती है। आने वाले वेडिंग सीज़न के लिए इस बार उन्होंने अपने फैन्स और ब्राइड्समेड्स के लिए नए ट्रेंड्स सेट कर उनके लिए इंस्पिरेशन बनी।


मेकओवर एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल और हरवीन कथूरिया ने हाई ऑन पर्सोना से बरखा अरोरा, दिव्या खन्ना और यास्मीन के साथ  शेफाली जरीवाला के लिए ख़ास लुक्स पेश किए। शेफाली जरीवाला ने "माई बेस्ट फ्रेंडस वेडिंग" के थीम पर दुल्हन की सहेलियों के लिए खूबसूरत लुक्स प्रस्तुत किए। ऋचा अग्रवाल ने इन लुक्स के बारे में बोलते हुए कहा "अक्सर देखा जाता है कि ब्राइडल लुक्स के लिए तो बहुत ट्रेंड फोरकास्ट होते रहते हैं और नए-नए लुक्स की शोकेसिंग भी होती रहती है, लेकिन ब्राइड्स की फ्रेंड्स की लुक्स के बारे में कुछ कम ही सामने आता है और ऐसे में ब्राइड्समेड्स अपनी लुक्स को लेकर बहुत कंफ्यूज भी रहती हैं। ऐसे में हमने सोचा की इस बार ब्राइड्स की फ्रेंड्स के लिए कुछ ख़ास लुक्स क्रिएट किए जाए और सामने रखे जाए।

इन लुक्स को शेफाली ने बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रेजेंट किया। शेफाली के साथ दो लुक्स ब्राइड्समेड्स के लिए क्रिएट किए गए। एक लुक में शेफाली रेड लहंगे की लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसमे उनका मेकअप बहुत एलिगेंट रहा और सटल था, सूर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ मेकअप बहुत सॉफ्ट था और आइस की लुक स्मोकी थी जो काजल से एन्हांस किया गया था, सटल मेकअप और सॉफ्ट पिंक लिप ग्लॉस के साथ स्मोकी आई मेकअप परफेक्ट बैलेंस क्रिएट कर रहा था। यह लुक बोल्ड ग्लैमरस होने के साथ बेहद रीगल और एलिगेंट थी।  


इस लुक के लिए मेकअप हल्के, मैटिफाइंग जेल आधारित मॉइस्चराइजर के साथ किया गया था, जो गर्मी और मानसून के मौसम के लिए अच्छा है। पसीने और चिपचिपे मौसम को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ मेकअप ही किया गया था। इस लुक में शेफाली ने सैंडल्स पहनने की जगह स्नीकर्स पहने जो ब्राइड्समेड्स के लिए एक नया और कम्फर्टेबल तरीका है स्टाइलिश सुन्दर और कम्फर्टेबले रहने और शादी को एन्जॉय करने का।  

दूसरे लुक के लिए, टीम ने मस्टर्ड येलो रंग के में एक खूबसूरत सुन्दर लहंगा चुना। जटिल सेक्विन और कढ़ाई से सजे इस लुक में शेफाली बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। मेकअप के लिए उनका लुक न्यूड था। आंखों के मेकअप को हल्का ही रखा गया और लिप्स के लिए न्यूड शेड का लिप ग्लॉस चुना गया। पोल्की और एमराल्ड की ज्वैलरी के साथ इन लुक्स  को कम्पलीट किया गया।    
 
दोनों ही लुक्स में वेडिंग सीज़न के लिए समकालीन और पारंपरिक के तारतम्य को सुंदर और अनोखे रूप पेश किया गया, स्लीक और नीट  हेयरडू, मिनिमलिस्ट मेकअप और स्टेटमेंट नेकलेस द्वारा इन फैशनेबल लुकस में मानसून ब्राइड्समैड के लिए उत्तम प्रेरणा प्रस्तुत की।

Comments

Most Popular

प्रकृति का सुहाना मोड़

सड़कों पर सन्नाटा, दफ्तरों, कारखानों और सावर्जनिक स्थानों पर पड़े ताले से भले ही मानव जीवन में ठहराव आ गया है, लेकिन लॉकडाउन के बीच प्रकृति एक नयी ताजगी महसूस कर रही है। हवा, पानी और वातावरण साफ हो रहे हैं। हम इंसानों के लिए कुछ समय पहले तक ये एक सपने जैसा था। इन दिनों प्रकृति की एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिल रही हैं जो वर्षों पहले दिखाई देती थी।

नहीं रहे बॉलीवुड स्टार इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। इरफान को न्योरेंडॉक्राइन कैंसर था। एक दिन पहले ही उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा और 2 बेटे बबिल और अयान को छोड़ गए हैं। अभी हाल में 4 दिन पहले उनकी अम्मी सतीदा बेगम का निधन जयपुर में हो गया था। इरफान खान का जन्म 9 जनवरी 1949 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम शहाबजादे इरफान अली खान था। 23 फरवरी, 1995 को उन्होंने सुतपा सिकदर के साथ शादी की। वह 85 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उनमें से कुछ फिल्म हैं- हिंदी मीडियम, ब्लैकमेल, द लंचबॉक्स, अंग्रेजी मीडियम, पिकू, करीब-करीब सिंगल, बिल्लू, मदारी, पान सिंह तोमर, हैदर और कारवां। इरफान खान हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम था। उन्होंने द वारियर, द नमसेक, रोग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मानवाया था। सन 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया गया था। 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए।

कौन हैं बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर-सुपरस्टार मौजूद हैं। जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। वो एक फिल्म के जरिए करोड़ों की कमाई एक साल में कर लेते हैं,

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें कौन सी है आइए देखते है इस वीडिओ में- देखिए वीडियो- -Maswood Ahmed Amity University Kolkata