Skip to main content

विष्णु भक्त नारद मुनि

भगवान विष्णु के परम भक्त नारद ब्रह्मा जी के पुत्र हैं।उन्होंने भगवान विष्णु की भक्ति और तपस्या की । नारद जी पर देवी सरस्वती की भी कृपा थी। जिससे उन्हें हर तरह की विद्या में महारत हासिल थी। महाभारत के सभा पर्व के पांचों अध्याय में नारद जी का व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है कि देवर्षि नारद वेद और उपनिषद के मर्मज्ञ ,  देवताओं के पूज्य ,  इतिहास व पुराणों के विशेषज्ञ ,  ज्योतिषी के प्रखंड विद्वान और सर्वत्र गति वाले हैं । यानी वह हर लोक में प्रवेश कर सकते हैं , इसीलिए इन्हें देवताओं की ऋषि यानी देव ऋषि का भी पद मिला हुआ है।

महापुराणों में देव ऋषि नारद के नाम से एक पुराण है। जिसे बृहन्न|रदीय पुराण कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में बताई गई बड़ी घटनाओं में देव ऋषि नारद का बहुत महत्व है। नारद मुनि के श्राप के कारण ही भगवान विष्णु को श्री राम का अवतार लेना पड़ा।नारद जी के कहने पर ही राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती तपस्या की और शिव जी को प्राप्त किया।

नारद मुनि ने दिया भगवान विष्णु को श्राप :
एक बार नारद जी को कामदेव पर विजय प्राप्त करने का गर्व हुआ। उनके गर्व वका खंडन करने के लिए भगवान विष्णु ने अपनी माया से सुंदर नगर बसाया। जहां राजकुमारी का स्वयंवर हो रहा था। नारद वहां गए और राजकुमारी पर मोहित हो गए। नारद जी,भगवान विष्णु के सुंदर रूप को लेकर उस राजकुमारी के स्वयंवर में पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही उनका मुंह बंदर जैसा हो गया। इस पर राजकुमारी बहुत गुस्सा हुई।उसी समय भगवान विष्णु राजा के रूप में आए और राजकुमारी को लेकर चले गए। नारद जी को जब पूरी बात पता चली उन्होंने गुस्से में आकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया कि जिस तरह आग में स्त्री के लिए व्याकुल हो रहा हूं, उसी प्रकार मनुष्य जन्म लेकर आपको भी स्त्री  के वियोग में रहना पड़ेगा। माया का प्रभाव को हटने  पर नारद जी को बहुत दुख हुआ। जब भगवान विष्णु ने उन्हें समझाया कि यह सब माया का प्रभाव था, इसमें आपका कोई दोस्त नहीं है। नारद जी के प्रभाव से ही भगवान विष्णु का श्री राम अवतार हुआ।

नारद मुनि नहीं बताया था कैसा होगा पार्वती का पति:
सती का आत्मदाह के बाद देवी शक्ति ने पर्वतराज हिमालय के यहां पार्वती के रूप में जन्म  जब नारद जी वहां गए तो राजा हिमाचल से बोले कि तुम्हारी कन्या मैं बहुत सारे गुण हैं। स्वभाव से ही सुंदर, सुशील और शांत है। लेकिन इसका पति माता-पिता विहीन, उदासीन , योगी,  जटाधारी और गले  में सांपो धारण करने वाला होगा। यह सुनकर पार्वती के माता पिता चिंतित चिंतित हुए और उन्हें देव ऋषि का इसका उपाय पूछा। तब नारद जी बोले, जो दोस्त मैंने बताया मेरे अनुमान से वह सभी भगवान शिव में  हैं। शिव जी के साथ अगर पार्वती का विवाह हो जाए तो यह दोस्त गुण के समान हो जाएंगे। अगर तुम्हारी कन्या तक करे तो शिव जी को प्राप्त कर सकती हैं।।इसके बाद पार्वती ने अपनी मां से कहा कि मुझे एक ब्राह्मण ने सपने में कहा कि जो नारद जी ने कहा है तू उसे सत्य समझ कर जाकर  कर तप कर। यह तब तेरे लिए दुखों का नाश करने वाला है। उसके बाद माता-पिता जो बड़ी खुशी से समझाकर पार्वती तब करने गई।

-प्रेरणा यादव

Comments

Most Popular

घर में रखने योग्य मूर्तियां

हिंदू धर्म के अनुसार घर में सभी देवी-देवताओं के लिए एक अलग स्थान बनाया जाता है। हिंदू धर्म में देवताओं के लिए जो स्थान बता रखे हैं, लोगों ने वैसे ही अपने घरों में देवताओं को स्थापित किया है। आप सभी के घर में देवी-देवताओं का मंदिर जरूर होगा। सबसे पहले आपको बता दें कि घर के मंदिर को हमेशा ही साफ रखना चाहिए। मंदिर में किसी भी तरह की खंडित मूर्ति ना रखें। हम आपको ऐसे देवी-देवताओं के बारे में बताएंगे जिनकी पूजा घर पर नहीं होनी चाहिए। 1. भैरव देव:   भैरव देव भगवान शिव के एक अवतार हैं। भैरव देव की मूर्ति कभी भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। अब आप बोलेंगे कि ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भैरव तंत्र विद्या के देवता माने जाते हैं। भैरव देव की पूजा करनी चाहिए, परंतु घर के अंदर ऐसा नहीं करना चाहिए। 2. नटराज: कुछ लोग ऐसे होंगे जो नटराज जी की मूर्ति को घर में रखते होंगे। नटराज की मूर्ति देखने में तो बहुत सुंदर लगती है।यह मूर्ति भगवान शिव के रौद्र रूप की है। नटराज की मूर्ति को आप भूल कर भी घर के अंदर ना रखें, क्योंकि नटराज भगवान शिव के रौद्र रूप में है यानी भगवान शिव के क्रोधित रूप में ह

छात्रों में अनुशासनहीनता

छात्रावस्था अवोधावस्था होती है, इसमें न बुद्धि परिष्कृत होती है और न विचार। पहले वह माता-पिता तथा गुरुजनों के दबाव से ही कर्त्तव्य पालन करना सीखता है। माता-पिता एवं गुरूजनों के निमंत्रण में रहकर नियमबद्ध रूप से जीवनयापन करना ही अनुशासन कहा जा सकता है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन का सार है। अनुशासनहीन विद्यार्थी न तो देश का सभ्य नागरिक बन सकता है और न अपने व्यक्तिगत जीवन में हो सफल हो सकता है।

भाषा सर्वेक्षण पर कालजयी किताब है भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी

भाषा सर्वेक्षण और भोजपुरी के संदर्भ में पृथ्वीराज सिंह द्वारा रचित पुस्तक 'भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी' एक कालजयी किताब है, जो गहन शोध पर आधारित एक श्रमसाध्य कार्य है । इस किताब का व्यापक महत्व है। उक्त बातें इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने 'भारत का भाषा सर्वेक्षण एवं भोजपुरी' किताब के अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम में कहीं। अनावरण सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के उमंग सभागार में संपन्न हुआ।

विद्यालय का वार्षिकोत्सव

उत्सव मनुष्य के जीवन में आनंद और हर्ष का संचार करते हैं। विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यही वह अवसर है जब विद्यार्थी अपनी-अपनी प्रतिभाओं को दिखा सकते हैं। विद्यालय का यह उत्सव प्रायः दिसंबर मास के आस-पास मनाया जाता है। इसकी तैयारी एक महीने पूर्व ही प्रारंभ हो जाती है। इस उत्सव में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ तथा अध्यापक अध्यापिकाएँ अपना-अपना योगदान देते हैं।

फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया प्रमोशन

हाल ही में अभिनेता देव शर्मा और अभिनेत्री स्मृति कश्यप अपनी आनेवाली फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’ के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में किया गया। यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी।