दिवाली से पहले देशवासियों के लिए राहत की सौगात: जीएसटी में बड़े बदलाव, सस्ती होंगी रोजमर्रा की जरूरी चीजें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2025 को लाल किले से की गई ऐतिहासिक घोषणा अब ज़मीन पर उतरने लगी है। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स की दरों में बड़ा बदलाव किया गया है। इस व्यापक जीएसटी सुधार का उद्देश्य है—जन जीवन को सरल बनाना, व्यापार को सहज बनाना और अर्थव्यवस्था को गति देना।