ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति का प्रतीक: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा केंद्र के उद्घाटन के मौके पर वर्चुअल संबोधन में उन्होंने यह बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर सख्ती से अमल कर रहा है। उन्होंने कहा कि