ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं की हुई घोषणा- 28 राज्यों से मिली जबरदस्त सहभागिता
देशभर के कवियों और साहित्य प्रेमियों के लिए एक गर्व का मौका रहा जब “ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता” के नतीजों की घोषणा हुई। H B Poetry द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यों से करीब 3500 कवियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 361 कविताओं को अंतिम चयन सूची में जगह मिली।