शांतिकुंज में शताब्दी समारोह का भव्य आगाज, ध्वज वंदन के साथ गूंजा नवसंकल्प
हरिद्वार के कनखल स्थित वैरागी द्वीप में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज की ओर से शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ हुआ। जैसे ही शताब्दी ध्वज लहराया, पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से भर गया। यह समारोह 23 जनवरी तक चलेगा।