Posts

Showing posts with the label Sudarshan Chakra

EVM बना सुदर्शन चक्र, कांग्रेस बना शिशुपाल: मोहन यादव का तीखा वार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना महाभारत के किरदार शिशुपाल से की और कहा कि जैसे श्रीकृष्ण ने 100 गलतियों के बाद सुदर्शन चक्र चलाया था, वैसे ही अब जनता को EVM का बटन दबाकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। मोहन यादव ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में बटन को ही सुदर्शन चक्र समझो, बटन दबाओ, और काम हो जाएगा।