दिगंबर फाइनेंस ने लघु व्यावसायिक ऋण सेगमेंट में कदम रखा
दिगंबर कैपफिन लिमिटेड (दिगंबर फाइनेंस), भारत की प्रमुख एनबीएफसी-एमएफआई में से एक, ने लघु व्यावसायिक ऋण श्रेणी में कदम रखते हुए आगामी वित्त वर्ष 2025–26 में 10 राज्यों में समर्पित सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल की शुरुआत जयपुर, राजस्थान में पहले स्मॉल बिज़नेस लोन ब्रांच के शुभारंभ से हुई है। यह कदम माइक्रोफाइनेंस से परे एक महत्वपूर्ण विविधीकरण है, जिसके अंतर्गत कंपनी लघु उद्यमियों, दुकानदारों, ठेलेवालों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए अनुकूलित वित्तीय उत्पाद और ऋण समाधान लेकर आई है।