जामिया में अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्राथमिकता: प्रो महताब रिज़वी
देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नवनियुक्त कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. (डॉ) महताब आलम रिज़वी ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अपना प्राथमिक लक्ष्य स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए विश्वविद्यालय में अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे हितधारकों के सहयोग से सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। प्रो. रिज़वी ने यह भी कहा कि जामिया का विशेष महत्व न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर