Skip to main content

सांपला दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुए

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी द्वारा विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष / चेयरमैन के नाते नियुक्त किया है | सांपला पंजाब के एक प्रमुख दलित चेहरा है जिने दूसरी बार चेयरमैन नियुक्त किया गया है।



जालंधर कैंट में स्थित गाँव सोफी पिंड के सरपंच के तौर पर 1998 में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सांपला होशियारपुर से लोकसभा सांसद के साथ साथ केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं।


भाजपा का सफर सांपला ने 1998 में भाजपा के जालंधर छावनी मंडल के महामंत्री से शुरू करने के उपरांत  1999 में जालंधर कैंट में भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहे । 2001 में विजय सांपला को पंजाब भाजपा कर अनुसूचित जाती मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। 2002 में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, 2003 से 2007  प्रदेश महामंत्री,  2007 से 2011 एवं 2013 से 2014 प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 में पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रहे।

पंजाब सरकार में सांपला 2008 से 2012 पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन  और  2014 में पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का चेयरमैन रहे।

सांपला ने महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी जिनके और से मुझे नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

सांपला ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय ग्रहमन्त्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उनकी आशा-इच्छा के पर पूरा उतरूँगा एवं पहली बार से भी जायदा मेहनत कर दायित्व निभाऊँगा।


Comments

Most Popular

प्रकृति का सुहाना मोड़

सड़कों पर सन्नाटा, दफ्तरों, कारखानों और सावर्जनिक स्थानों पर पड़े ताले से भले ही मानव जीवन में ठहराव आ गया है, लेकिन लॉकडाउन के बीच प्रकृति एक नयी ताजगी महसूस कर रही है। हवा, पानी और वातावरण साफ हो रहे हैं। हम इंसानों के लिए कुछ समय पहले तक ये एक सपने जैसा था। इन दिनों प्रकृति की एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिल रही हैं जो वर्षों पहले दिखाई देती थी।

नहीं रहे बॉलीवुड स्टार इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। इरफान को न्योरेंडॉक्राइन कैंसर था। एक दिन पहले ही उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा और 2 बेटे बबिल और अयान को छोड़ गए हैं। अभी हाल में 4 दिन पहले उनकी अम्मी सतीदा बेगम का निधन जयपुर में हो गया था। इरफान खान का जन्म 9 जनवरी 1949 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम शहाबजादे इरफान अली खान था। 23 फरवरी, 1995 को उन्होंने सुतपा सिकदर के साथ शादी की। वह 85 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उनमें से कुछ फिल्म हैं- हिंदी मीडियम, ब्लैकमेल, द लंचबॉक्स, अंग्रेजी मीडियम, पिकू, करीब-करीब सिंगल, बिल्लू, मदारी, पान सिंह तोमर, हैदर और कारवां। इरफान खान हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम था। उन्होंने द वारियर, द नमसेक, रोग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मानवाया था। सन 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मनित किया गया था। 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए।

कौन हैं बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर-सुपरस्टार मौजूद हैं। जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। वो एक फिल्म के जरिए करोड़ों की कमाई एक साल में कर लेते हैं,

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें

दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतें कौन सी है आइए देखते है इस वीडिओ में- देखिए वीडियो- -Maswood Ahmed Amity University Kolkata