सीके बिरला हॉस्पिटल्स आयोजित करेगा ‘रन फॉर हार्ट’ सीजन 3, जयपुर में दौड़ेगा शहर

इस वर्ष वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर की धरती पर दिल की सेहत के लिए बड़ा आयोजन होने जा रहा है। सीके बिरला हॉस्पिटल्स की ओर से ‘रन फॉर हार्ट’ का तीसरा सीजन 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को हृदयरोगों से बचाव के लिए जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


सीके बिरला हॉस्पिटल्स के वाइस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिल की बीमारियों के खतरे से अवगत कराना और उन्हें नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ आहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए समय रहते जीवनशैली में सुधार ही इसे रोकने का प्रभावी तरीका है।

हॉस्पिटल के जी एम ग्रोथ एंड डेवलपमेंट सचिन सिंह ने जानकारी दी कि ‘रन फॉर हार्ट’ को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें 3 किलोमीटर फन रन, 5 किलोमीटर टाइम्ड रन और 10 किलोमीटर टाइम्ड रन शामिल हैं, जिनमें प्रतिभागी अपनी सहूलियत के मुताबिक हिस्सा ले सकते हैं। दौड़ सीके बिरला हॉस्पिटल से शुरू होकर त्रिवेणी चौराहा, ऋद्धि सिद्धि, मॉडर्न स्कूल, शिप्रा पथ होते हुए डी मार्ट तक जाएगी और वापस हॉस्पिटल पहुंचकर समाप्त होगी।

इसके अतिरिक्त, इस आयोजन में हृदय विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक विशेष सेशन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे प्रतिभागियों को दिल को स्वस्थ रखने के महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।

यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जिम्मेदारी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026: नौ देशों की रंग परंपराएं एक मंच पर

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति और सेवा का संकल्प: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

मजबूरी नहीं, मजबूत इरादों वाला भारत': ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी का हुंकार