विदेशी छात्राओं ने भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जाना

फ्रेडरिक न्यूमन फाउंडेशन फॉर फ्रीडम (एफएनएफ), साऊथ एशिया द्वारा विश्व की महिलाओं को सशक्त करने के क्रम में दूसरे वार्षिक ‘फीमेल फॉरवर्ड 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जर्मनी, ऑस्ट्रिया, नेपाल, तिब्बत और भारत की 16 चयनित छात्राओं को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था

को नजदीक से जानने का अवसर उपलब्ध कराया गया।

23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यक्रम के तहत महिला प्रतिभागियों को भारत में ग्रासरूट लेवल पर काम करने वाली महिला नेत्रियों से संवाद का मौका प्रदान किया गया। विदेशी छात्राओं ने भारत के संसद भवन, दिल्ली हाट, यूनेस्कों कार्यालय और एक एफएम रेडियो का भ्रमण किया और वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से उनका अनुभव जाना।  


कार्यक्रम के आयोजक टीम की सदस्या नुपूर हसिजा ने बताया कि फ्रेडरिक न्यूमन फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं का उत्थान और सशक्तिकरण का है। इस उद्देश्य के तहत जर्मन महिला दिवस के अवसर दुनियाभर की युवा महिलाओं के लिए फीमेल फॉर्वर्ड 2025 नामक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पांच देशों की प्रतिभागियों को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था से रूबरू कराया गया। इसके साथ ही उन्हें एक दूसरे की सभ्यता, संस्कृति और तौर तरीकों को नजदीक से जानने समझने का अवसर उपलब्ध कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर पर कर रहा विस्तार

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली

केवटी प्रखंड मुख्यालय में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराया, जांच के घेरे में अधिकारी

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धाक, हेनली इंडेक्स में 10 पायदान चढ़ा भारत