हरिद्वार कुंभ 2027 आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 नवंबर को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी तेरह अखाड़ों के आचार्यों और संतों के साथ बैठक की।

 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति (अमृत स्नान), 15 अप्रैल 2027 को श्रीराम नवमी तथा 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के स्नान की तिथियों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी निर्णयों में संतों की परम्पराओं, आवश्यकताओं और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों की प्रेरणा, सुझाव और आशीर्वाद के बिना इस महायोजना की पूर्णता की कल्पना भी संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी के अमूल्य सुझावों से कुंभ 2027 की तैयारियों को और अधिक व्यापक, सुव्यवस्थित और संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जा सके।


Comments

Popular posts from this blog

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

केवटी प्रखंड मुख्यालय में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराया, जांच के घेरे में अधिकारी

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

केवटी प्रखंड मुख्यालय में लकड़ी घोटाला! आधा दर्जन सरकारी पेड़ गायब, रडार पर अफसर

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से रोजगार बाजार में नई रफ्तार, बेरोजगारी दर में आई गिरावट

मजबूरी नहीं, मजबूत इरादों वाला भारत': ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी का हुंकार

गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति और सेवा का संकल्प: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धाक, हेनली इंडेक्स में 10 पायदान चढ़ा भारत