आईआईएम संबलपुर ने किया उच्च शिक्षा संस्थानों के शैक्षणिक प्रशासन और नेतृत्व को बदलने का प्रयास
देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम संबलपुर ने मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमएमटीटीपी) के तत्वावधान में नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप के दूसरे बैच के लिए 5 दिवसीय आवासीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश भर के 16 विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के 28 संकाय सदस्यों ने भाग लिया। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित और एनईपी 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों