भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी

भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) ने घोषणा की है कि पार्टी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बीएलपी अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने कहा कि भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) पिछले एक साल में पार्टी ने काफी गती पकड़ी है और अब

हम दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने और लोगों के विश्वास के साथ राज्य में एक जन-केंद्रित सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलपी का मुख्य एजेंडा सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करना और राज्य में सामाजिक न्याय के लिए काम करना है।

दिल्ली राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) ने वादा किया है कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद बीएलपी सबसे पहला कदम भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (ACC) का गठन करेगी जो सरकार के विभिन्न विभागों के कामकाज की निगरानी करेगा। पार्टी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने कहा कि ACC सरकार के कामों में पारदर्शिता रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

BLP ने दिल्ली में अपनी जमीनी स्तर पर गतिविधि तेज कर दी है और चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस समय पार्टी का सबसे सक्रिय मोर्चा नई दिल्ली (एसी-40) और सदर बाजार (एसी-19) निर्वाचन क्षेत्र है। सदर बाजार (एसी-19) निर्वाचन क्षेत्र से बीएलपी ने मीनाक्षी को मैदान में उतारा है जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और सदर बाजार निर्वाचन क्षेत्र का एक बहुत जाना-माना चेहरा हैं। नई दिल्ली सीट से बीएलपी अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा स्वयं दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। "मैं एक अनैतिक, भ्रष्ट, अरविंद केजरीवाल से लड़ूंगा और जीतूंगा जो दिल्ली राज्य की दयनीय स्थिति के लिए ज़िम्मेदार है।", डॉ. रायज़ादा ने कहा।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026: नौ देशों की रंग परंपराएं एक मंच पर

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

केवटी प्रखंड मुख्यालय में लकड़ी घोटाला! आधा दर्जन सरकारी पेड़ गायब, रडार पर अफसर

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली