दिल्ली के जिनतीर्थ मंडपम सीबीडी ग्राउंड में चार दिवसीय महानुष्ठान शुरू

नई दिल्ली में ऋषभ विहार के समीप जिन तीर्थ मंडपम सीबीडी ग्राउंड में 12 नवंबर को यमुनापार जैन समाज और श्री दिगम्बर जैन समाज यमुनापार कृष्णा नगर द्वारा चार दिवसीय भगवती जिन दीक्षा महामहोत्सव एवं गुरुदेव श्री 108 विमर्श सागर जी महा मुनिमहाराज का स्वर्णिम उत्सव आरंभ हो गया।

इस आयोजन के मुख्य संयोजक पूर्व निगम पार्षद नरेंद्र जैन और आयोजन समिति से जुड़े

टीनू जैन के अनुसार इस आयोजन के दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे और 14 नवंबर को जब इन 13 दीक्षार्थियों को अल्प आहार विधि का अभ्यास कराया जाएगा तब आचार्य गुरुवर विमर्श सागर की गौरव मयी उपस्थिति में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास सहित अनेक कवि गण आध्यात्मिक काव्य पाठ  करेंगे। इसी दिन आचार्य गुरुवर की मौलिक कृति विमर्श लिपि एवं विमर्श संबीसा नवीन भाषा का विमोचन कार्यक्रम और शाम को महाविशाल शोभा यात्रा विनौली यात्रा भी निकाली जायेगीं।

आयोजन समिति के सतीश जैन, वरुण जैन अनुराग जैन और दीपक जैन ने बताया आयोजन के अंतिम दिन 15 नवंबर को राजधानी में पहली बार इन 13 वीर बेटियों को भगवती जिनदीक्षा प्रात काल की मंगल वेला में केश लौच आदि सभी क्रियाओं के साथ भगवती जिनदीक्षा महामहोत्सव का समापन होगा।


आयोजन समिति से जुड़े टीनू  जैन  ने बताया कि जैन धर्म में जब कोई भी साधु , वैराग्य जीवन  में जाता है तो समाज द्वारा आखिरी बार उसको सांसारिक रागों के बीच से सम्मान दिया जाता है। इस यात्रा व सम्मान को बिनौली यात्रा कहते हैं। आचार्य विमर्श सागर जी महाराज की शिष्या विशु दीदी सहित 12 दीक्षार्थी बहने सांसारिक बंधन से मुक्त होकर संयम के मार्ग पर चलने के लिये अग्रसर है। आचार्य श्री ने कहा आज भी युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा सांसारिक बंधनों से मुक्ति चाहता है, यह गर्व की बात है जैन समाज में बहुत रईस और समाज में अच्छा रसूख रखने वाले ऐसे बहुत से युवक युवतियां है और पिछले कुछ वर्षों में समाज की 16 वर्ष से 25 वर्ष आयु तक की कई बहनों ने इस संसार और मोह को त्याग को छोड़ वैराग्य का बेहद  कठिन रास्ता चुना।

आयोजन समिति के टीनू जैन के अनुसार आज से शुरू हुए इस चार दिवसीय जिनागम पंथी गुरु भक्तों के महाकुंभ में प्रतिदिन दिल्ली सहित अनेक राज्यों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से रोजगार बाजार में नई रफ्तार, बेरोजगारी दर में आई गिरावट

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली

शांतिकुंज में शताब्दी समारोह का भव्य आगाज, ध्वज वंदन के साथ गूंजा नवसंकल्प

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धाक, हेनली इंडेक्स में 10 पायदान चढ़ा भारत