एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर पर कर रहा विस्तार

इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ख्याति प्राप्त एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड भारत में विस्तार कर अपनी उपस्थिति और ज्यादा मजबूत कर रहा है। एलन ने हैदराबाद, वाराणसी और कानपुर के बाद अब बिलासपुर में स्टडी सेंटर शुरू किया है। अब छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर में भी

क्लासरूम स्टडी सेंटर होगा। एलन का यह विस्तार जेईई व नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की इरादों को मजबूती प्रदान करेगा।  

बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी एम्पोरियम के दूसरे फ्लोर पर स्टडी सेंटर की शुरुआत की गई। यहां पूजा के बाद एलन के वाइस प्रेसिडेंट तथा जेईई-डिवीजन हेड जीवन ज्योति अग्रवाल ने पोस्टर का विमोचन कर स्टडी सेंटर की शुरुआत की घोषणा की । वर्ष 2025 के सेशन के कोर्सेज में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 15 दिसम्बर को होने वाले एलन शार्प एग्जाम में शामिल होकर प्रदर्शन के आधार पर 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और कैश रिवार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी के अनुसार यदि विद्यार्थी को उचित मार्गदर्शन और केयरिंग मिले तो हर विद्यार्थी अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। एलन की स्थापना इसी उद्देश्य के साथ की गई है। 36 वर्षों से एलन विद्यार्थियों की सफलता के लिए अपने संकल्प पर अडिग होकर कार्य कर रहा है। संस्कार से सफलता तक ही हमारा उद्देश्य है। हम नीट, जेईई, पीएनसीएफ, ओलम्पियाड के साथ बोर्ड क्लासेज के हर प्रतिभावान विद्यार्थी का भविष्य बनाने की इच्छा रखते हैं। भरोसेमंद कार्यशैली के चलते ही एलन ने लाखों अभिभावकों व विद्यार्थियों का विश्वास जीता है। बिलासपुर में भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, ओलम्पियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नए जोश के साथ करवाई जाएगी।

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि बिलासपुर में शुरुआत छत्तीसगढ़ में एलन की मजबूती को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने तक सीमित नहीं है। हम यहां विद्यार्थी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुगमता, सर्वांगीण विकास और जीवन में बदलाव के लक्ष्य को लेकर आए हैं। हम यहां विद्यार्थियों को हर बेहतर सुविधाएं और श्रेष्ठ वातावरण देना चाहते हैं, जिससे विद्यार्थी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।
वाइस प्रसीडेंट एवं जोनल हेड आशुतोष हिसारिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर में शुरुआत अकादमिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। बिलासपुर के विद्यार्थियों को सपने पूरे करने में बेहतर सहयोग मिलेगा। एलन अपनी बेस्ट टीचिंग मैथेडोलॉजी के साथ स्टूडेंट्स को गाइड करने के लिए जाना जाता है। यहां बेहतर फैकल्टीज सेवाएं देगी, जिन्हें इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने का लम्बा अनुभव है। कॅरियर के साथ-साथ एलन स्टूडेंट केयर पर भी पूरा फोकस करता है। 

Comments

Popular posts from this blog

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026: नौ देशों की रंग परंपराएं एक मंच पर

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

केवटी प्रखंड मुख्यालय में लकड़ी घोटाला! आधा दर्जन सरकारी पेड़ गायब, रडार पर अफसर

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली