न्यूजरूम से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर: जी न्यूज के युधिष्ठिर उपाध्याय ने दिए पत्रकारिता के नए दौर के सूत्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा के मीडिया विभाग ने IQAC के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका विषय था – "How Newsrooms are Shifting from TV to Digital Platforms"।


इस विशेष अवसर पर जी न्यूज के मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर एवं यूट्यूब लीड युधिष्ठिर उपाध्याय ने बतौर मुख्य वक्ता छात्रों को डिजिटल मीडिया में आ रहे परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में पत्रकारिता सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की मांग और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग, हैडलाइन चयन, गहराई से रिसर्च, विज़ुअल प्रेजेंटेशन, और पढ़ने-लिखने की आदतों को एक सफल पत्रकार की नींव बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुपूजा और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. शंभू शरण गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की।

सत्र के अंत में इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर का दौर हुआ, जिसमें छात्रों ने डिजिटल मीडिया में करियर की संभावनाओं, कंटेंट निर्माण की चुनौतियों और फेक न्यूज की रोकथाम जैसे विषयों पर सवाल पूछे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. मोनिका गौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विशिष्टजन डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. ऋतु गर्ग, मोहन सिंह रावत, अरविंद कुमार सिंह, लक्ष्मीनारायण तिवारी और पीआरओ शिवम यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह कार्यशाला छात्रों के लिए न केवल एक प्रेरणास्रोत बनी, बल्कि उन्हें यह स्पष्ट संदेश भी मिला कि पत्रकारिता का भविष्य डिजिटल माध्यमों में निहित है – बशर्ते उसमें नैतिकता, स्पष्टता और विश्वसनीयता को सर्वोपरि रखा जाए।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026: नौ देशों की रंग परंपराएं एक मंच पर

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

केवटी प्रखंड मुख्यालय में लकड़ी घोटाला! आधा दर्जन सरकारी पेड़ गायब, रडार पर अफसर

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर पर कर रहा विस्तार