Skip to main content

धरती का सबसे छोटा बच्चा!

काका उदास थे। उदासी उनके पास कोई पड़ा कारण नहीं था। बदलती आबोहवा से जब भी परेशानी होती है, उदासी उनके चेहरे पर बैठ जाती है। जब कोई चिड़िया गीत गाती हुई फुर्र से उड़ती है या कोई वृक्ष तेज हवा में घूमने लगता है, तब जाकर उनका चेहरा सामान्य हो पाता है। वे बड़ी देर से चुप बैठे थे। जो व्यक्ति खुद में उतर रहा हो या सामने किसी दृश्य को टटोल रहा हो, उसे टोकना अच्छी बात नहीं है। मौन में भी मजे है।

मैं कभी-कभी सोचने लगती हूं कि पृथ्वी पर चिड़िया कब आयी होगी। हठात काका का मौन टूटा। वे मुझसे पूछ रहे थे कि तुम्हें क्या लगता है, पृथ्वी पर मानव पहले आया होगा और बहुत दिनों के बाद जब वह बोर होने लगा होगा, तब चिड़िया बनायी गयी होगी! मुझे चुप देख कहने लगे कि मनुष्य के पास चिड़िया बनाने का कोई हुनर नहीं है। इतने उपकरण और होशियार हो जाने के बाद, अगर आज भी मानव चिड़िया बनाने बैठे तो असफलता ही हाथ लगेगी। इस बात से यह साबित होता है कि मानव बाद में आया होगा, चिड़िया पहले आयी होगी।

वे कहने लगे कि वृक्ष चिड़िया का घर तो होता ही है, साथ ही उनका जीवन भी होता है। पृथ्वी पर पहले वृक्षों को लगाया गया होगा कि चिड़िया आयी होगी, फिर उन्होंने अपने लिए वृक्ष लगाये होंगे। मानव वृक्ष लगा सकता है, लेकिन वह उसका बीज कहां से लाता। पहले बीज फेंक कर उसे पनपने दिया गया होगा और जब पौधे पेड़ बन गये होंगे, तब हाल पर गीत गाने के लिए चिड़िया को उतार दिया गया होगा।

यह सब कहते काका को कुछ और याद आ गया। वे क्षण भर रुके और फिर पूछने लगे कि धरती पर नदियां कब बनायी गयी होगी। जब मनुष्य उतर गया होगा और उन्हें प्यास लगी होगी, तब शायद नदियां बनायी गयी हो। नहीं ऐसा तो बिलकुल भी नहीं हुआ होगा। बीज फेंकने से पहले और चिड़िया को उतारने से पहले ही पानी के बारे में सोच लिया गया होगा। वे कहने लगे कि क्रम कुछ इस तरह का होगा कि पृथ्वी बनाकर पहले नदियों की व्यवस्था की गयी होगी। फिर वृक्ष को उतारा गया होगा। जब वृक्षों और नदियों में तालमेल हो गया होगा, तब चिड़िया को छोड़ दिया गया होगा। तरह-तरह के पशुओं को उतार दिया गया होगा। फिर कुछ दिन इंतजार करने के बाद यह परखा गया होगा कि सबने सबके साथ संबंध प्रगाढ़ कर लिये हैं अथवा नहीं, तब मनुष्य को उतारने के बारे में सोचा गया होगा।

मनुष्य पृथ्वी ग्रह पर सबसे बाद में इन सबका सबसे छोटा बच्चा बनाकर भेजा गया होगा, ताकि वह सब चीजों का ध्यान रखें। लेकिन, वह बड़ा होकर आज अपने इन पूर्वजों को भूल गया है। शायद इसीलिए धरती इन पूर्वजों की उपेक्षा को भूल गया है। शायद इसीलिए धरती इन पूर्वजों की उपेक्षा के कारण ही दिन-प्रतिदिन उदास और कमजोर होती जा रही है।



-भावना भारती

Comments

Post a Comment

Most Popular

सद्भावना ट्रस्ट लखनऊ में महिला दिवस समारोह एवं लीडरशिप बिल्डिंग सर्टिफिकेशन कार्यक्रम

सद्भावना ट्रस्ट, 2009 से लखनऊ शहर की बस्तियों में ज़रूरतमंद समुदाय के साथ काम रही हैं। संस्था विशेषकर लड़कियों और महिलाओं के साथ सामाजिक मुद्दे पर नज़रिया निर्माण करके उन्हें नेतृत्व में लाने का काम करती हैं। साथ ही युवा महिलाओं को तकनीकि कौशल का हुनर देते हुये उनको सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

झारखंड का आदिवासी समाज और भूमि का उत्तराधिकार!

यूं तो झारखंड के आदिवासी समाज में औरतों की स्थिति, अन्य समाज की स्त्रियो की तुलना में पुरुष से संपत्ति के अधिकार की हो, तो ये उन सारी महिलाओं से पिछडी है जो अन्य क्षेत्रों में इनका अनुकरण करती है। आपको यह जानकर विस्मय होगा कि राज्य के जनजातीय समाज में महिलाओं को अचल संपत्ति में कोई वंशानुक्रम का अधिकार नहीं दिया जाता है। वर्तमान युग में, जब लैंगिक समानता का विषय विश्व भर में जोरों से चर्चा में है, यह अति अफसोसनाक है कि प्रदेश की आदिवासी महिलाओं को प्रथागत कानून के तहत भूमि के उत्तराधिकार से वंचित रखा गया है। छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 कि धारा 7 एवं 8 में इस बात का उल्लेख है कि आदिवासी समाज में जमीन का उत्तराधिकार सिर्फ पुरुष वंश में ही किया जा सकता है। अर्थात, समाज की औरतों को इसका कतई अधिकार नहीं। हालांकि अधिनियम कि एक अन्य धारा पर गौर किया जाय तो यह मालूम होता  है कि यादि आदिवासी समाज में भूमि का हस्तांतरण, भेंट अथवा विनिमय किया जाना हो तो इसके लिए वंशानुगत पुरूष अथवा ‘अन्य ‘ योग्य है। जहां एक तरफ संथालपरगना के इलाके में ‘तानसेन जोम’ की परंपरा हैं, वही दूसरी तरफ संथालपरगना का

 अटल काव्यांजलि में जुटेंगे देश के दिग्गज कवि

पिछले कई वर्षों की भांति भारतीय राजनीति के पुरोधा युगपुरुष हम सभी के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 24 दिसंबर 2022 को सायंकाल काल 5:00 बजे से 8.00 बजे तक दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में एक भव्य "अटल काव्यांजलि" का आयोजन नीरज स्मृति न्यास द्वारा किया जा रहा है।

दिल्ली में हुआ फिल्म ‘थैंक गॉड’ का प्रमोशन

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में आयोजित किया गया था। फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।

 प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिसंबर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशनों की विकास योजनाओं का भी जायजा लिया।