जयपुर में कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए हुआ शिक्षा, भक्ति और संस्कार का अनूठा महोत्सव

राजस्थान की राजधानी एवं गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर शहर के लिए शनिवार का दिन यादगार हो गया। यहां कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा, भक्ति और संस्कार के सबसे बड़े महोत्सव का आयोजन एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड जयपुर द्वारा किया गया। फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉयलोजी और मैथ्स के 

सवालों में डूबे हुए कोचिंग के स्टूडेंट्स शनिवार को अलग ही रंग में डूबे नजर आए। विज्ञान के विद्यार्थी अध्यात्म के भावों में डूबे रहे। फूल बरसते रहे और युवा झूमते रहे। इस दौरान एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का संस्कार से सफलता तक का ध्येय साकार होता दिखा।

एलन संस्कार महोत्सव जयपुर के मानसरोवर में सिटी पार्क के नजदीक शिप्रापथ में मध्यम मार्ग स्थित महर्षि अरविंद स्कूल में आयोजित हुआ। विज्ञान और अध्यात्म के मिलन की यह अनूठी पाठशाला रही, जिसमें 10 हजार से ज्यादा भावी डॉक्टर व इंजीनियर्स भजनों पर झूमे और जीवन में संस्कार का महत्व समझते हुए मार्गदर्शन लिया।


महोत्सव में कॅरियर के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म, ध्यान और धैर्य का पाठ पढ़ाया गया। भक्ति की इस पाठशाला विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक, शिक्षक और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्ति और विज्ञान का यह अनूठा संगम विद्यार्थियों को अध्यात्म और ध्यान से जोड़ने के लिए रहा। इस अवसर पर एलन के निदेशक डॉ. गोविन्द माहेश्वरी ने एलन की प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता..... से महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद महाराज गजानन आओ जी.... छोटी-छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल....., छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना..... सहित कई भजनों पर विद्यार्थी झूमे। इस दौरान एलन के निदेशक डॉ. नवीन माहेश्वरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट व राजस्थान जोनल हैड विजय सोनी व सेंटर हैड सचिन सिंह मौजूद रहे।

महोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एलन के निदेशक डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने कहा कि आप लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए एलन से जुड़े हैं। एलन का पूरा प्रयास है कि आप अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। इसके लिए आपको अध्यात्म में विश्वास के साथ मेहनत करनी होगी। क्योंकि अध्यात्मिकता से जीवन में सार्थक बदलाव आते हैं। सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और नकारात्मक सोच स्वतः खत्म हो जाती है। इसलिए अध्यात्म में प्रबल विश्वास के साथ मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

निदेशक डॉ. नवीन माहेश्वरी ने कहा कि ‘संस्कार से सफलता तक’ एलन का ध्येय वाक्य है। शिक्षा के साथ संस्कार हमारी प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए ही एलन की ओर से संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होनें मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके सपनों को साकार करने में एलन पूरी तरह से आपके साथ है। आप डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ-साथ अच्छे इंसान बनें और देश निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

शांतिकुंज में शताब्दी समारोह का भव्य आगाज, ध्वज वंदन के साथ गूंजा नवसंकल्प

रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियां तेज, 23 जनवरी से पुरखौती मुक्तांगन में सजेगी शब्दों की महफिल

About Us

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

विदेशी छात्राओं ने भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जाना

ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा: क्या सच में बदल रहा है पावर बैलेंस?

कोटा शिक्षा की भूमि है: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री

हरिद्वार कुंभ 2027 आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन: ग्रामीण बौद्ध धरोहर के संरक्षण पर हुई चर्चा

किराना किंग कनेक्ट 2025: जयपुर में 500+ रिटेलर्स और एफएमसीजी दिग्गज एक साथ