संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल दोनों ही समान रूप से भ्रष्ट हैं - डॉ. रायज़ादा

भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) के अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में संदीप दीक्षित के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि संदीप दीक्षित परिवारवाद की राजनीति का हिस्सा हैं और पिछले 15 सालों से नई दिल्ली विधानसभा से गायब हैं। डॉ. रायज़ादा ने कहा कि संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल दोनों ही समान रूप से भ्रष्ट हैं। डॉ रायज़ादा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित पर कई भ्रष्टाचार के आरोप

लगाए, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने एक भी आरोप पर कार्रवाई नहीं की। इसका कारण यह है कि केजरीवाल खुद शीला दीक्षित की तरह भ्रष्ट साबित हुए हैं।"

डॉ. रायजादा नेयह भी कहा कि संदीप दीक्षित का कोई जमीनी अनुभव नहीं है और वह वंशवादी नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दीक्षित ने कभी केजरीवाल के खिलाफ  कुछ गलत नहीं कहा, बल्कि उनके भ्रष्ट कामों का समर्थन किया है "जब केजरीवाल को अदालत ने जेल भेजने का फैसला लिया तो संदीप दीक्षित उनके समर्थन में उनके घर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे गए थे। कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को केवल भ्रष्ट केजरीवाल को बचाने के लिए उतारा है। यह 'चोर-चोर मौसेरे भाई' जैसा मामला है।" डॉ रायज़ादा ने कहा, "नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग इस झांसे में नहीं आयेंगे और वे अच्छे शासन और साफ-सुथरी राजनीति के लिए वोट करेंगे।"

BLP अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (फरवरी 2025) में नई दिल्ली विधानसभा सीट (AC-40) से चुनाव लड़ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

केवटी प्रखंड मुख्यालय में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराया, जांच के घेरे में अधिकारी

मजबूरी नहीं, मजबूत इरादों वाला भारत': ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी का हुंकार

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से रोजगार बाजार में नई रफ्तार, बेरोजगारी दर में आई गिरावट