धोनी ने किया एलन संगम में रिकॉर्ड 3.50 लाख स्टूडेंट्स को मोटिवेट

क्रिकेट दिग्गज एमएस धोनी ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के पहले आल इंडिया स्टूडेंट समिट  ’एलन संगम’ में 3 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स का एक साथ मार्गदर्शन किया। मुंबई के एसवीपी स्टेडियम डोम में पूर्व भारतीय कप्तान ने छोटे शहर से सफलता प्राप्त करने का स्वयं का उदाहरण देते हुए देश की बड़ी व कठिनतम परीक्षाओं

की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

धोनी ने कहा, “वर्तमान युग में यह मतलब नहीं रखता कि आप कहां से हो, उचित मार्गदर्शन, समर्पण और सकारात्मक मानसिकता से रांची का साधारण युवा दुनिया जीत सकता है, तो सही तैयारी के साथ आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।“

उन्होंने डोम में 5 हजार स्टूडेंट्स-पेरेन्ट्स की उपस्थिति में, कॅरियर सिटी कोटा सहित देश के 11 शहरों में लाइव और एलन एप के माध्यम से देशभर में स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए ईमानदारी से कड़ी मेहनत और बेहतर योजना के साथ तैयारी के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। असफलताओं से सीखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमें परिणाम पर नहीं वरन प्रोसेस पर ध्यान देना चाहिए। एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा कि “वर्तमान में जिएं और हर क्षण का आनंद लें। मैंने कभी भारत के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचा था, मैंने सिर्फ हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान दिया।“

जीवन में प्रेशर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेशर भी जरूरी है, लेकिन यह सीमित होना चाहिए। खेलों से जुड़ें क्योंकि खेल आपको रोज सिखाता है। यदि आप लीडर हैं तो दूसरों के प्रति सम्मान रखें।

एक अन्य छात्र के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनौतियां हर जीवन में है, चुनौतियों को स्वीकार करें और कड़ी मेहनत करें तभी चैम्पियन बनेंगे और याद रखे जाएंगे, क्योंकि चुनौतियों में अवसर छिपे होते हैं। “पर्दे के पीछे होने वाली तैयारी पर फोकस करें; यही वो गुण है जो आपको बड़े मंच तक धैर्य और सुखद परिणामों की ओर ले जाती है।“ एमएस धोनी ने कहा कि अपेक्षाएं पूरी करने के लिए सही कोच का साथ होना जरूरी है, जिस तरह एलन आपको गाइडेंस देकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपनी शैक्षणिक यात्रा में बैलेंस्ड और फोकस्ड रहने की आवश्यकता को स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने युवाओं के कॅरियर निर्माण के क्षेत्र में एलन के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एलन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों के छात्र भी इसका लाभ ले सकें। एलन शिक्षा के साथ सर्वोत्तम संसाधन भी प्रदान करने पर जोर दे रहा है। इस अवसर पर सीईओ नितिन कुकरेजा ने छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ करने के लिए रांची में एलन का एक नया सेंटर शुरू करने की घोषणा की, जिसका महेन्द्र सिंह धोनी ने स्वागत किया।

उन्होंने एलन एप के माध्यम से निशुल्क सेवाओं की शुरुआत करने की भी घोषणा की, उन्होंने कहा कि अब हर विद्यार्थी निशुल्क एलन एप पर रिवीजन टूल काम में ले सकता है। इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षाओं, आईआईटी जेईई और एनईईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है। धोनी ने मोबाइल पर बटन दबाकर एलन एप की इन सुविधाओं की शुरुआत की। इसमें वीडियो लेक्चर, रिवीजन नोट्स, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंक जैसे संसाधनों का लाभ विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। दर्शकां को इस दौरान 24 घंटे एआई-पावर्ड डाउट साल्विंग बॉट की झलक देखने को मिली, जो कि नीट स्टूडेंट्स के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है।

इस कार्यक्रम में धोनी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने 2024 के जेईई व नीट के 11 टॉपर्स को हस्ताक्षर करके जर्सियां भेंट की। एलन के निदेशक डॉ. गोविंद माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, डॉ. नवीन माहेश्वरी और डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर किया गया 6 फीट लम्बा क्रिकेट बेट धोनी को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026: नौ देशों की रंग परंपराएं एक मंच पर

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति और सेवा का संकल्प: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

मजबूरी नहीं, मजबूत इरादों वाला भारत': ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी का हुंकार