भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धाक, हेनली इंडेक्स में 10 पायदान चढ़ा भारत

नई दिल्ली, 13 फरवरी, 2026: विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी है! हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) 2026 की ताजा रैंकिंग जारी हो गई है। इस ताजा में भारतीय पासपोर्ट ने जबरदस्त सुधार दिखाया है। ग्लोबल रैंकिंग में भारत

पिछले साल के 85वें स्थान से 10 स्थान उठकर अब 75वें स्थान पर पहुंच गया है।

Henley Passport Index 
भारतीय नागरिक अब दुनिया के 56 देशों में बिना वीजा या 'वीजा-ऑन-अराइवल' के यात्रा कर सकते हैं। सिंगापुर 192 देशों की पहुंच के साथ दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक साल में भारत के अन्य देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों में सुधार हुआ है। 10 पायदान की इस छलांग का मतलब है कि अब अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भारतीय पासपोर्ट की स्वीकार्यता और सम्मान पहले से कहीं अधिक है। इससे न सिर्फ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजनेस ट्रिप्स भी आसान होंगी।

दुनिया के टॉप-5 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट:

2026 की ताजा रैंकिंग में एशियाई और यूरोपीय देशों का दबदबा बरकरार है:

1- सिंगापुर। वीजा फ्री एक्सेस देशों की संख्या- 192 
2- जापान, दक्षिण कोरिया। वीजा फ्री एक्सेस देशों की संख्या- 190
3- स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात। वीजा फ्री एक्सेस देशों की संख्या- 188
4- फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, स्विट्जरलैंड
5- ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल
इस रैंकिंग के सुधरने से अब आपको कई देशों की यात्रा के लिए हफ्तों तक वीजा का इंतजार नहीं करना होगा। आप बस अपना टिकट बुक कर सकते हैं और पासपोर्ट लेकर निकल सकते हैं। 56 देशों की इस सूची में कई लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को 500 कंपनियों से 1000 जॉब ऑफर

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 की भव्य वापसी

पिंपरी-चिंचवड़ साइंस पार्क समर कैंप में छात्रों को मिलेगी एआई और भविष्य कौशल की सीख

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

08 मई से शुरू होगा एनएसडी का समर थिएटर फेस्टिवल, 38 दिनों तक रंगमंच से सजेगी दिल्ली

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर: निर्णायक कार्रवाई और वैश्विक ताकत के रूप में उदय

केवटी प्रखंड मुख्यालय में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराया, जांच के घेरे में अधिकारी