ब्रिटिश काउंसिल ने भारतीय छात्रों के लिए की ग्रेट छात्रवृत्ति 2025 की घोषणा

सांस्कृतिक संबंधों और शैक्षिक अवसरों के लिए ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय संगठन ब्रिटिश काउंसिल ने ब्रिटेन सरकार के ग्रेट ब्रिटेन अभियान के साथ के साथ मिलकर में ग्रेट स्कॉलरशिप 2025 की घोषणा की है। ग्रेट स्कॉलरशिप्स भारत के छात्रों को ब्रिटेन में विभिन्न अध्ययन क्षेत्रों में स्नातकोत्तर अध्ययन करने का अवसर प्रदान

करती है।

देश भर के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में यूके विश्वविद्यालयों से भारत में 26 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जा रही हैं, जिसमें प्रत्येक छात्रवृत्ति एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस के लिए न्यूनतम £10,000 के बराबर होगी। शैक्षणिक सत्र 2025 में प्रवेश के लिए, छात्रवृत्तियाँ तीन प्राथमिक श्रेणियों में उपलब्ध हैं। मुख्य विषयों के भीतर विविध शैक्षणिक विषयों का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए 21 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती हैं। दो छात्रवृत्तियाँ न्याय और कानून में स्नातकोत्तर अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए हैं, जो कानूनी और न्याय-उन्मुख क्षेत्रों से संबंधित होते हैं। इसके अतिरिक्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अग्रणी छात्रों के लिए विशेष रूप से स्टेम विषयों में तीन छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध हैं।

यूके अपनी उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के लिए विख्यात है, जिनमें से कई लगातार अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर आते रहे हैं। यूके में अध्ययन करने से छात्रों को उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और विश्व-प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों तक पहुँच मिलती है। यूके में अध्ययन के बाद काम करने के बेहतरीन विकल्प रोज़गार की संभावना बढ़ाते हैं, जिससे छात्रों को बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कैरियर को उड़ान देने के अवसर मिलते हैं।

ब्रिटिश काउंसिल की शिक्षा निदेशक, रितिका चंदा पारक एमबीई ने कहा, "ग्रेट स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों को यूके में स्नातकोत्तर अध्ययन करने का एक अमूल्य अवसर प्रदान करती है, जो वित्त, विपणन, व्यवसाय, मनोविज्ञान, डिजाइन, मानविकी और नृत्य जैसे कई विषयों के लिए दरवाजे खोलती है। यूके में अध्ययन करने से न केवल प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों से विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है, बल्कि छात्रों को विविध सांस्कृतिक अनुभवों और वैश्विक नेटवर्क का लाभ भी मिलता है, जो उन्हें अपने कैरियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धी वैश्विक नौकरी बाजार में कामयाब होने के लिए तैयार करता है। यह पहल वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को उनके चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

यूके सरकार के ग्रेट ब्रिटेन अभियान, ब्रिटिश काउंसिल और यूके की सहभागी उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित ये छात्रवृत्तियाँ अकादमिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने और छात्रों के लिए वैश्विक अवसर पैदा करने के लिए यूके की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

हरिद्वार कुंभ 2027 आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

केवटी प्रखंड मुख्यालय में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराया, जांच के घेरे में अधिकारी

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से रोजगार बाजार में नई रफ्तार, बेरोजगारी दर में आई गिरावट

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धाक, हेनली इंडेक्स में 10 पायदान चढ़ा भारत

श्री राम मंदिर के शिखर पर फहरा धर्मध्वज, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक

केवटी प्रखंड मुख्यालय में लकड़ी घोटाला! आधा दर्जन सरकारी पेड़ गायब, रडार पर अफसर

गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति और सेवा का संकल्प: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली