Posts

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

Image
भारत और संयुक्त अरब अमीरात- UAE के रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा की। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर अपने 'भाई' का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शांतिकुंज में शताब्दी समारोह का भव्य आगाज, ध्वज वंदन के साथ गूंजा नवसंकल्प

Image
हरिद्वार के कनखल स्थित वैरागी द्वीप में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज की ओर से शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ हुआ। जैसे ही शताब्दी ध्वज लहराया, पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से भर गया। यह समारोह 23 जनवरी तक चलेगा।

रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियां तेज, 23 जनवरी से पुरखौती मुक्तांगन में सजेगी शब्दों की महफिल

Image
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शब्दों और विचारों का एक भव्य संगम होने जा रहा है। नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आगामी 23 से 25 जनवरी तक 'रायपुर साहित्य उत्सव 2026' का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई।

हरिद्वार कुंभ 2027 आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

Image
उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 नवंबर को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी तेरह अखाड़ों के आचार्यों और संतों के साथ बैठक की।

डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन: ग्रामीण बौद्ध धरोहर के संरक्षण पर हुई चर्चा

इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट ( ITRHD) ने आज डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में ग्रामीण बौद्ध धरोहर के संरक्षण पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में प्रमुख विद्वान, संरक्षण विशेषज्ञ, नीति निर्माता, प्रैक्टिशनर्स, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ और मठीय प्रतिनिधि शामिल हुए, जो भारत की विशाल लेकिन ज्यादातर अविकसित ग्रामीण बौद्ध धरोहर के संरक्षण से जुड़े मुद्दों और अवसरों पर विचार करने के लिए एकत्रित हुए।

श्री राम मंदिर के शिखर पर फहरा धर्मध्वज, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराया और इसे भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर 'ध्वजारोहण उत्सव' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के शिखर पर फहराया गया यह धर्म ध्वज

नीतू चंद्रा बनीं बदलाव की प्रतीक, बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से झलका असर

Image
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार मतदान प्रतिशत ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य में करीब 61 से 62 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। इस उल्लेखनीय बढ़त के पीछे प्रमुख भूमिका निभाई अभिनेत्री और निर्माता नीतू चंद्रा ने, जो इस बार चुनाव आयोग की SVEEP आइकन रहीं। 

रिलायंस समूह ने Cobrapost पर लगाया दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने का आरोप

रिलायंस समूह ने Cobrapost द्वारा प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को “दुर्भावनापूर्ण और सुनियोजित प्रयास” बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। समूह का कहना है कि यह अभियान Reliance Infrastructure, Reliance Power, समूह के चेयरमैन अनिल डी. अंबानी और 55 लाख से अधिक शेयरधारकों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एम. रहमतुल्लाह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रोफ़ेसर (टीवी) के रूप में कार्यभार संभाला

Image
देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण एवं शोध संस्थान ए.जे.के. मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर (AJK-MCRC), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एम. रहमतुल्लाह ने प्रोफ़ेसर (टीवी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। तीन दशकों से अधिक के सक्रिय पत्रकारिता अनुभव और मीडिया प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के बाद अब वे अपने ज्ञान और अनुभव से भावी पत्रकारों को मीडिया की बारीकियाँ सिखाएंगे।

बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव- 6 और 11 नवंबर को, 14 नवंबर को मतगणना

बिहार की सियासत में फिर गूंज उठा है चुनाव का बिगुल! चुनाव आयोग ने 2025 विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं और पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल चरम पर है। इस बार मतदाता दो चरणों में मतदान करेंगे—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को आयोजित होगा। चुनाव की गिनती 14 नवंबर को होगी, जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

न्यूजरूम से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर: जी न्यूज के युधिष्ठिर उपाध्याय ने दिए पत्रकारिता के नए दौर के सूत्र

Image
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा के मीडिया विभाग ने IQAC के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका विषय था – "How Newsrooms are Shifting from TV to Digital Platforms"।

किराना किंग कनेक्ट 2025: जयपुर में 500+ रिटेलर्स और एफएमसीजी दिग्गज एक साथ

किराना किंग ने जयपुर में अपना सालाना बड़ा कार्यक्रम "किराना किंग कनेक्ट 2025" सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान से 500 से ज्यादा किराना दुकानदार, फूड बनाने वाली कंपनियां और अन्य लोग बड़े उत्साह से शामिल हुए।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने अपने डिजिटल आर्म एलन ऑनलाइन के लिए राकेश रंजन को सीईओ नियुक्त किया

देश के विख्यात शिक्षण संस्थान एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने डिजिटल आर्म एलन ऑनलाइन में राकेश रंजन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। राकेश एलन ऑनलाइन के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, टेक्नोलॉजी आधारित ऑपरेशन्स, डिजिटल स्ट्रेटजी और वर्ल्ड क्लास लर्निंग एक्सपीरियंस की मदद से देश के स्टूडेंट्स का सपना सच करने के उद्देश्य को आगे बढ़ाएंगे।

शिक्षा-सशक्तिकरण का संगम: गौरव भगत अकादमी ने पर्थला के सरकारी विद्यालय की छात्राओं के साथ मनाया मीना दिवस

Image
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर व गौरव भगत अकादमी ने संयुक्त रूप से मीना दिवस का आयोजन किया। 1956 से शिक्षा का केंद्र रहे इस विद्यालय में हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना था।

सीके बिरला हॉस्पिटल्स आयोजित करेगा ‘रन फॉर हार्ट’ सीजन 3, जयपुर में दौड़ेगा शहर

इस वर्ष वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर की धरती पर दिल की सेहत के लिए बड़ा आयोजन होने जा रहा है। सीके बिरला हॉस्पिटल्स की ओर से ‘रन फॉर हार्ट’ का तीसरा सीजन 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को हृदयरोगों से बचाव के लिए जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इंडिया टीवी का यूट्यूब चैनल हैक, 2 लाख से अधिक वीडियो डिलीट

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में से एक, इंडिया टीवी, का आधिकारिक यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है। इस साइबर हमले में चैनल के 2 लाख से अधिक वीडियो डिलीट कर दिए गए, जिसके चलते यूट्यूब पर चल रही लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रभावित हुई।