फार्मली करेगा दूसरे इंडियन हेल्दी स्नैकिंग समिट का आयोजन, भारत मंडपम में जुटेंगे इंडस्ट्री लीडर्स

भारत का लीडिग हेल्दी स्नैकिंग ब्रांड फार्मली, 18 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन हेल्दी स्नैकिंग समिट (Indian Healthy Snacking Summit - IHSS) का दूसरा एडीशन आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री

चिराग पासवान विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पहले संस्करण की सफलता के बाद, इस बार के शिखर सम्मेलन में 2,000 से अधिक लोग शामिल होंगे जिसमें पॉलिसी मेकर, निवेशक, स्टार्टअप संस्थापक, और फूड, वेलनेस और रिटेल क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी शामिल होंगे। इस मौके पर भारत के हेल्दी स्नैक्स मार्केट पर एक खास इंडस्ट्री रिपोर्ट भी लॉन्च की जाएगी।

इस आयोजन में फूड और इनोवेशन की दुनिया के कई चर्चित नाम शामिल होंगे—जैसे फूड फार्मर (रेवन्त हिमतसिंगा), स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा, वी3 वेंचर्स के अर्जुन वैद्य, और इनोव8 के डॉ. रितेश मलिक। एल कैटरटन, डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स, ओम्निवोर और इनसिटर पार्टनर्स जैसे निवेशक समूहों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। साथ ही, अमेज़न, ब्लिंकिट, जेप्टो, मीशो जैसे बड़े ब्रांड्स के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी पैनल चर्चाओं में शामिल होंगे, जहां निवेश, फूड डिस्ट्रीब्यूशन और हेल्थ-कॉन्शियस कंज़म्प्शन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इस समिट में 200 से ज्यादा नए स्टार्टअप्स को अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स दिखाने का मौका मिलेगा। यह आयोजन फूड, रिटेल, निवेश और नीति निर्माण से जुड़े अहम लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

“इस समिट के जरिए हमारा मकसद है कि लोगों में हेल्दी खाने की आदतों पर बातचीत को मजबूत किया जाए और नए ब्रांड्स को आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिले,” फार्मली के को-फाउंडर आकाश शर्मा ने कहा।

Comments

Popular posts from this blog

केवटी प्रखंड मुख्यालय में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराया, जांच के घेरे में अधिकारी

'मन की बात' पर रिसर्च: वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

केवटी प्रखंड मुख्यालय में लकड़ी घोटाला! आधा दर्जन सरकारी पेड़ गायब, रडार पर अफसर

हरिद्वार कुंभ 2027 आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

कोट गांव के सरकारी स्कूल की नई पहचान: अवादा फाउंडेशन ने बच्चों का भविष्य संवारा

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से रोजगार बाजार में नई रफ्तार, बेरोजगारी दर में आई गिरावट

महाशिवरात्रि पर राजधानी बनी शिवमय, भक्ति की बीट्स पर झूमा दिल्ली

मजबूरी नहीं, मजबूत इरादों वाला भारत': ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी का हुंकार

भारत-UAE के बीच ऐतिहासिक दोस्ती: 2032 तक व्यापार को $200 बिलियन पहुंचाने का लक्ष्य

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धाक, हेनली इंडेक्स में 10 पायदान चढ़ा भारत